राष्ट्रीय

MP Farmers Protest; Bhind Fertilizer Crisis | BJP MLA Narendra Kushwaha | भाजपा विधायक ने…

बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कलेक्टर को धमकाते हुए गाली दी।

भिंड से भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाया। इस दौरान उन्होंने गाली-गलीज की। कलेक्टर ने कहा कि रेत चोरी नहीं चलने दूंगा, इस पर विधायक ने उन्हें ही चोर कहा। समर्थक भी भिंड कलेक्टर चोर है की नार

.

दरअसल, विधायक कुशवाह जिले में खाद संकट को लेकर कलेक्टर के बंगले के बाहर धरने पर बैठे थे। वे कलेक्टर से बाहर आकर बात करने की मांग कर रहे थे, लेकिन कलेक्टर ने उनकी बात नहीं सुनी। इस पर कुशवाह भड़क गए। उन्होंने धमकाते हुए कहा कि आज पब्लिक को तुम्हारे घर में घुसेड़ दूंगा।

विवाद की दो तस्वीरें देखिए…

कलेक्टर गेट पर खड़े थे, इसी दौरान विधायक और कलेक्टर के बीच कहासुनी हुई।

कलेक्टर की तरफ हाथ उठाते हुए नरेंद्र कुशवाह ने गाली देते हुए धमकी दी।

खाद के लिए देर रात से लाइन में लग रहे किसान प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि वे रात 12 बजे से सहकारी समितियों के बाहर कतार में खड़े हो जाते हैं, लेकिन उन्हें मुश्किल से एक या दो बोरी खाद ही मिल पा रही है। वे लगातार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

किसानों का आरोप है कि खाद खुले बाजार में महंगे दामों पर आसानी से उपलब्ध है, जिससे कालाबाजारी की आशंका गहरा रही है।

प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल से फोन पर बातचीत के बाद विधायक कुशवाह ने धरना खत्म किया।

विधायक बोले- प्रशासन मूकदर्शक बना किसानों की शिकायत लेकर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह बुधवार सुबह कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निवास पर पहुंचे। यहां धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा- किसान खाद के लिए बेहाल हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है। खाद का वितरण सही तरीके से नहीं हो रहा है। यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन और भी उग्र होगा।

भिंड विधायक ने चंबल संभाग के कमिश्नर से फोन पर बात भी की।

आला अधिकारी विधायक को समझाते रहे मौके पर एसपी असित यादव, एएसपी संजीव पाठक और एडीएम एलके पांडेय भी पहुंचे थे। ये सभी अधिकारी विधायक को समझाने में जुटे रहे। विधायक ने फोन पर चंबल संभाग के कमिश्नर मनोज खत्री से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कमिश्नर को बताया कि खाद संकट को लेकर कोई जमीनी तैयारी नहीं की गई है।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

9 साल पहले भी सदन में अपनी सरकार को घेर चुके भिंड से भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने 9 साल पहले एक मामले में तत्कालीन सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री लालसिंह आर्य को घेरा था। उन्होंने कहा था कि आर्य सदन को गुमराह कर रहे हैं। सवा करोड़ का घपला है, जिसके बारे गलत जानकारी दी जा रही है। इस पर आर्य ने सफाई देते हुए कहा कि हमारा किसी भी आरोपी को बचाने का उद्देश्य नहीं है। जांच पूरी होते ही जो दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी।

टिकट नहीं मिला तब ‘साइकिल’ पर सवार हुए थे नरेंद्र नरेंद्र सिंह कुशवाह सबसे पहले साल 2003 में भाजपा से भिंड के विधायक बने। वर्ष 2008 में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। इस पर उन्होंने बगावत करते हुए समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ा। बीजेपी की हार हुई और कांग्रेस से चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी विजयी हुए।

2013 में भाजपा से चुनाव लड़कर वे दूसरी बार भिंड से विधायक बने। 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काटकर चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को दिया तो नरेंद्र ने एक बार फिर बगावत की और समाजवादी पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरे। भाजपा को फिर नुकसान पहुंचा और बसपा से संजीव सिंह कुशवाह को जीत मिली। 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले उनकी भाजपा में फिर वापसी हुई और भिंड से चुनाव लड़कर तीसरी बार विधायक बने।

ये खबर भी पढे़ं… भाजपा विधायक बोले- पुलिस के खिलाफ सड़क पर दूंगा धरना

दतिया के सेवड़ा से भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि सेवढ़ा में जुआ, सट्‌टा और लूट की वारदातों से हालात बिगड़ गए हैं। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। मैं इसके खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन करूंगा और धरना दूंगा। पढ़ें पूरी खबर…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button