राज्य

AICC secretary and former MLA reached Jadawata | सवाई माधोपुर के जड़ावता गांव पहुंचे AICC…

लोगों से बातचीत करते दानिश अबरार।

AICC सचिव और सवाई माधोपुर के पूर्व विधायक दानिश अबरार ने मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ता के साथ सवाई माधोपुर पहुंचकर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने पीड़ितों के हाल चाल जाने। इस दौरान करमोदा, सूरवाल, मैनपुरा, जड़ावता, गोगोर व शहर

.

भारी बारिश से जिले के कई गांवों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए थे। बाढ़ के पानी में कई परिवारों के आशियाने उजड़ने से वे बेघर हो गए। खेत नदी व तालाब में तब्दील होने से किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई। मकानों में तीन से चार फीट पानी भरा होने से बाढ़ पीड़ित परिवार दिन-रात डर के साये में थे।

पूर्व विधायक दानिश अबरार ने बाढ़ से हुए नुकसान व हालात की गंभीरता को समझते हुए बाढ़ से हुए नुकसान का सही आकलन कर सरकार को निष्पक्ष रिपोर्ट भेजकर बाढ़ पीड़ितों को उचित आर्थिक सहयोग दिलवाने की प्रशासन से मांग की है।

उन्होंने कहा- जड़ावता गांव में बाढ़ के पानी से बनी गहरी खाई में मंदिर के पास बना एक पक्का मकान जमीदोंज होकर मलबे के रूप में पानी के साथ बह गया। गांव के पीड़ितों को ढ़ाढस बंधाया। बेघर हुए परिवार के मुखिया को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

गांव में टीनशेड लगाने के संबंध में पार्टी के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर को जिम्मेदारी देते हुए सभी कांग्रेसजन से मदद का आग्रह किया है। उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों का दु:ख साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता संकट की इस घड़ी में आपके साथ है।

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का देरी से दौरा करने के आरोप पर अबरार ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा है। इसमें एक गांव पूरे झरने के रूप में तब्दील हो चुका है। ऐसे समय में सभी सामाजिक व राजनीतिक लोगों को मिलकर राजनीति से ऊपर उठकर व आरोप – प्रत्यारोप से हटकर काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा- मेरे परिवार में एक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर बहुत बड़ी समस्या चल रही है। परिवारजन अस्पताल में भर्ती होने की वजह से मैं क्षेत्र में देरी से पहुंच पाया। ऐसे प्राकृतिक आपदा के समय में यह नहीं देखना चाहिए कि कौन आया, कब आया। यह समय आरोप प्रत्यारोप का नहीं, बल्कि साथ मिलकर काम बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद करने का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button