Punjab Weather Update ; Floods Rainfall Alerts | Amritsar Jalandhar Ludhiana | पंजाब में 30…

पठानकोट में बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना बुलाना पड़ी। हेलिकॉप्टर से भी लोग रेस्क्यू किए गए।
पंजाब में 30 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे। बारिश को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी।
.
उन्होंने लिखा- पिछले दिनों से भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग की ओर से आगे भी कुछ दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसे देखते हुए राज्य के सभी प्राइमरी, सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रहेंगे।
मौसम विभाग विज्ञान चंडीगढ़ ने कल सुबह 8:30 बजे तक 5 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, बरनाला, संगरूर और मनसा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
उधर, 7 जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। रणजीत सागर डैम और भाखड़ा डैम से लगातार पानी छोड़े जाने से रावी, सतलुज और ब्यास नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। तरनतारन और फिरोजपुर में हरिके हेडवर्क्स से छोड़े गए पानी के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
ब्यास नदी पर बने चक्की रेलवे पुल के नीचे से मिट्टी धंसने से पठानकोट-जालंधर रेलवे रूट बंद कर दिया गया है। इससे 90 ट्रेनें प्रभावित हुईं। कुछ को पठानकोट-अमृतसर-जालंधर रूट से रवाना किया जा रहा है।
पठानकोट के कजला गांव से 6 लोग ध्रुव हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किए गए। रावी नदी में आई बाढ़ के कारण लोग फंस गए थे, जिन्हें NDRF लगातार बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी। बाद में सेना बुलानी पड़ी।
मौसम से नुकसान के PHOTOS..
मंगलवार को सुल्तानपुर लोधी के गांव अहली कलां में ब्यास नदी के धुसी बांध में दरार आ गई। किसान इस स्थान पर बांध को बचाने की कोशिश कर रहे थे।
अमृतसर के मजीठ मंडी इलाके में तीन मंजिला तीन इमारतें एकसाथ गिर गईं।
अमृतसर में बारिश के कारण घर की छत गिरने से तीन लोग घायल हो गए।
फाजिल्का जिले में कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इनके चारों तरफ पानी भर गया है।
फाजिल्का के कई गांवों तक पहुंचने के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है।
बारिश से जुड़े बड़े अपडेट्स..
- सतलुज का जलस्तर बढ़ गया है। फिरोजपुर के कई गांवों से लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है।
- रणजीत सागर डैम से छोड़े गए पानी की वजह से रावी उफान पर है, जिससे पठानकोट व गुरदासपुर में हालात बिगड़ गए।
- गुरदासपुर में मकोड़ा पत्तन के 7 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया। प्रशासन ने गुरदासपुर के लिए स्पेशल हेल्पलाइन नंबर जारी किए।
- सुल्तानपुर लोधी में धुसी बांध टूट गया। पिछले 11 घंटों से किसान उस बांध को टूटने से बचाने में लगे थे।
- बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने मोगा में 31 अगस्त को होने वाली रैली को स्थगित कर दिया है।
- अमृतसर में तीन मंजिला तीन इमारतें एक साथ गिर गईं। बिल्डिंग लंबे समय से खाली थी। जिसके चलते जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
- होशियारपुर के भंगी चो में पानी चढ़ गया है। लोगों को हिदायत है कि उसे पार करने की कोशिश ना करें।
- बरनाला धनौली में नाले का किनारा टूटने से खेतों में पानी आ गया है। इससे आस-पास के गांवों में खतरा मंडराने लगा है।
मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए..