राष्ट्रीय

Noida dowry case CCTV video surfaces claiming accused ‘was not at scene noida police | निक्की…

यूपी के ग्रेटर नोएडा में जिंदा जलाकर मारी गई निक्की भाटी के मामले में एक CCTV फुटेज आया है। इसमें हत्या का आरोपी उसका पति विपिन भाटी एक दुकान के सामने खड़ा है।

.

दावा है कि 21 अगस्त की शाम 5.45 बजे जब निक्की लपटों से घिरी घर की सीढ़ियों से उतर रही थी, उस वक्त उसका विपिन भाटी घर में मौजूद नहीं था। वह घर के बाहर एक जनरल स्टोर की दुकान पर खड़ा था। जबकि निक्की के परिजन का दावा है कि विपिन और उसके परिवार वालों ने ही मिलकर निक्की को जलाया है।

पुलिस ने CCTV और एक पुराने वीडियो को अपनी जांच में शामिल किया है। पहले वीडियो में दावा है कि घटना के वक्त विपिन घर के बाहर था। वहीं, दूसरा वीडियो 2024 का है। इसमें विपिन कार में एक लड़की के साथ पकड़ा गया।

पुलिस ने निक्की हत्याकांड में अब तक 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। 24 अगस्त को आरोपी पति विपिन और सास दया को गिरफ्तार किया था।

विपिन को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली मारकर पकड़ा था। इसके बाद 25 अगस्त को जेठ रोहित भाटी और ससुर सतवीर को सिरसा टोल और चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।

यूपी महिला आयोग इस केस का संज्ञान लिया है। उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर के जिला अधिकारी और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है। अब तक हुई गिरफ्तारियों की जानकारी मांगी है।

2 विजुअल और उसकी कहानी देखिए…

1- किराना स्टोर के बाहर दौड़कर आते दिखा विपिन

ये सीसीटीवी 21 अगस्त का है। फुटेज में विपिन घर के बाहर खड़ा दिख रहा है।

ये सीसीटीवी 21 अगस्त का है, जो एक मिनट से ज्यादा का है। शाम 5.45 बजे चेक शर्ट और ब्लू पैंट पहने निक्की का पति विपिन काफी डरा हुआ बाहर की तरफ आता है।

उसके साथ छह साल का बेटा भी था। वो इधर-उधर तेजी से भागता है। इसके बाद गली में चला जाता है। कुछ सेकेंड में गली से बाहर आता है, कार का दरवाजा खोलता है। फिर दुकान की ओर भागता है।

वीडियो सामने आने के बाद दावा किया जा रहा है कि घटना के समय आरोपी विपिन घर के बाहर था। पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तार विपिन ने अपने बयान में कहा- न ही मैंने निक्की को मारा और न ही मैंने जलाया। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा।

2- निक्की-कंचन ने विपिन को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा

ये तस्वीर साल भर पहले की है। इसमें विपिन भाटी को कुछ लोगों ने पकड़ रखा है। कार में एक महिला बैठी है।

साल भर पहले विपिन भाटी का एक महिला से अफेयर चल रहा था। निक्की और उसकी बहन कंचन ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसके बाद विपिन ने अपनी गर्लफ्रेंड की भी पिटाई की थी।

विपिन की गर्लफ्रेंड ने खुद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि पत्नी ने जब विपिन को रंगे हाथों पकड़ा तो उसने मुझे बहुत मारा। इस एफआईआर में विपिन पर गर्लफ्रेंड ने मारपीट और शोषण का आरोप लगाया था।

अस्पताल में चचेरे देवर ने कहा- सिलेंडर फटने से जली निक्की 21 अगस्त को निक्की को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां विपिन के चचेरे भाई देवेंद्र ने निक्की के जलने की वजह सिलेंडर का फटना बताया था। अस्पताल की तरफ से भी मेमो में जलने का कारण सिलेंडर का फटना बताया गया था। अब पुलिस अस्पताल में डॉक्टरों का भी बयान दर्ज करेगी।

पुलिस ने निक्की हत्याकांड के आरोपी जेठ को सिरसा टोल प्लाजा और ससुर को सिरसा चौराहे से गिरफ्तार किया था।

पुलिस जांच कहां तक बढ़ी?

पुलिस की जांच जारी है। अब तक कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। इनमें 4 प्रमुख हैं-

  • निक्की की मौत से पहले उसकी विपिन से बातचीत नहीं हो रही थी। दोनों अलग-अलग कमरों में रह रहे थे। विपिन ने निक्की को अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने के लिए भी कहा था।
  • पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना से कुछ मिनट पहले निक्की और विपिन के बीच बीच तीखी बहस हुई थी। विपिन ने निक्की को कई थप्पड़ मारे थे।
  • निक्की और कंचन घर में ब्यूटी पार्लर चला रही थीं, जिसको लेकर परिवार में झगड़ा हो रहा था। परिवार वाले इसका विरोध करते रहे। लेकिन निक्की अपना ब्यूटी पार्लर चलाती रही।
  • पिछले साल निक्की को विपिन के अफेयर के बार में पता चला, जिसको लेकर झगड़ा और बढ़ गया था। इसके बाद विपिन भाटी के खिलाफ उसकी गर्लफ्रेंड के बाद पत्नी निक्की ने भी शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, नए फुटेज और निक्की के परिवार द्वारा साझा किए गए वीडियो को क्रॉस चेक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, कंचन ने सबूत के तौर पर हमें वीडियो दिए थे, जिसकी सत्यता की पुष्टि कर रहे हैं। जिस अस्पताल में निक्की को शुरुआत में ले जाया गया था, वहां के फुटेज की भी जांच की जा रही है।

अब पूरी घटना जानिए…

सबसे पहले 3 तस्वीरें देखिए

आरोपी विपिन ने अपनी मां के साथ मिलकर पत्नी निक्की को बेरहमी से पीटा।

निक्की खुद को छोड़ने के लिए हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं बख्शा।

आरोपी पति ने बेटे के सामने निक्की पर पेट्रोल छिड़का और उसे आग लगा दी।

बड़ी बहन बोली- बचाने गई तो मुझे भी पीटा निक्की की बड़ी बहन कंचन ने कहा- गुरुवार (21 अगस्त) को निक्की के पति विपिन ने उसके साथ मारपीट की। जब मैं उसे बचाने गई तो मेरे साथ भी मारपीट हुई। विपिन ने मेरे गले पर तीन-चार मुक्के मारे। इसके बाद मैं बेहोश हो गई तो बहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

बहन की चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने कंबल डालकर आग बुझाई और निक्की को फोर्टिस अस्पताल लेकर गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे दिल्ली अस्पताल रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान निक्की की मौत हो गई। वहीं, निक्की के छोटे बेटे ने कहा- मम्मा के ऊपर पापा ने कुछ छिड़का था। उसके बाद उन्हें चांटा मारा। फिर लाइटर से आग लगा दी।

निक्की और विपिन की शादी 2016 में हुई थी।

एक ही घर में सगी बहनों की हुई थी शादी नोएडा के रूपबास गांव निवासी राज सिंह ने दिसंबर 2016 में अपनी भतीजी कंचन और निक्की की शादी सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और विपिन से की थी।

राज सिंह ने बताया, शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी समेत हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया था। इसके बाद ससुराल वाले 35 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। दोनों भतीजियों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत हुई, लेकिन आरोपी दहेज की मांग पर अड़े रहे। अब भतीजी निक्की की जान ले ली गई।

‘जस्टिस फॉर निक्की बहन’ बोलते हुए लोगों ने दिया धरना निक्की को जिंदा जलाने के बाद लोगों में गुस्सा है। शनिवार को निक्की को इंसाफ दिलाने के लिए कासना में पंचायत हुई। लोगों ने धरना भी दिया। उनके हाथ में पोस्टर थे। जिस पर लिखा था- हमारी बहन को इंसाफ दिलाओ, जो आज हमारी बहन के साथ है। कल किसी और के साथ भी हो सकता है। जस्टिस फॉर निक्की बहन।’

शनिवार को कासना कोतवाली के बाहर लोगों ने जस्टिस फॉर निक्की लिखे पोस्टर लेकर धरना दिया था।

महिला आयोग अध्यक्ष बोलीं- हम परिवार के साथ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय किशोर रहाटकर से रविवार को दैनिक भास्कर से बात थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, हम मृतका को इंसाफ दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। चाहे पुलिस का काम है या आगे कोर्ट में परिवार का साथ देना हो। राष्ट्रीय महिला आयोग पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहेगा।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने डीएम-कमिश्नर ने केस की तत्काल जानकारी मांगी है।

वहीं, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा-

उत्तर प्रदेश में हमारी डबल इंजन की सरकार है। मैं आश्वस्त करती हूं कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिसने भी यह जघन्य अपराध किया है, वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि कैसे इस आदमी ने महिला को जलाया और फिर कैसे उसे दौड़ाया गया, इसलिए न्याय ज़रूर होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर सख्त निर्देश दिए हैं।

———————–

ये खबर भी पढ़ें…. निक्की जान की भीख मांगती रही, पति ने जलाया:बहन का दावा; नोएडा में पिता बोले- दामाद मर्सिडीज लेना चाहता था

निक्की भाटी को उसका पति विपिन बालों से खींचते हुए पीट रहा था। वो चीख रही थी- मुझे छोड़ दो… जाने दो। लेकिन, विपिन के सिर पर गुस्सा सवार था। वो कभी दीवार पर हाथ मारता, कभी पत्नी को थप्पड़..। पढ़िए पूरी खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button