6 year old child fell in a well in Nagaur | नागौर में बिना मुंडेर के कुएं में गिरा मासूम:…

नागौर जिले में रियांबड़ी उपखंड के कोड गांव में सोमवार शाम लगभग 5 बजे एक हादसा हो गया। 6 वर्षीय मासूम अरविंद पूनियां गांव के पास स्थित एक कुएं के ऊपर पगडंडी से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से बच्चा बिना मुंडेर के 152 फीट गहरे कुएं में ग
.
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। कुएं में पानी का लेवल 72 फीट था।
रियांबड़ी तहसीलदार और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों के सहयोग से देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। रात करीब 1 बजे सावर सिंह रावत ने थर्मल कैमरे की मदद से यह पुष्टि की कि बालक कुएं के अंदर ही है। इसके बाद SDRF टीम नागौर को बुलाया गया।
SDRF टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद कुएं से बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मासूम अरविंद की मौत से परिवार समेत ग्रामीणजन गमगीन हैं।