राष्ट्रीय

Gujarat political parties donation scam Gujarat Assembly election Election Commission Report |…

  • Hindi News
  • National
  • Gujarat Political Parties Donation Scam Gujarat Assembly Election Election Commission Report

अहमदाबाद7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात में रजिस्टर्ड 10 गुमनाम से राजनीतिक दलों को अप्रत्याशित चंदा मिला है। इन दलों को 2019-20 से 2023-24 के पांच साल में दानदाताओं से ₹4300 करोड़ का चंदा मिला।

दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान गुजरात में हुए तीन चुनावों (2019, 2024 के दो लोकसभा और 2022 का विधानसभा) में इन दलों ने महज 43 प्रत्याशी उतारे और इन्हें कुल 54,069 वोट मिले।

इन दलों और इनके प्रत्याशियों की निर्वाचन आयोग में जमा रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। इन्होंने चुनाव रिपोर्ट में खर्च महज ₹39.02 लाख बताया, जबकि ऑडिट रिपोर्ट में ₹3500 करोड़ रुपए खर्च दर्शाया है।

टॉप 10 पॉलिटिकल पार्टियां

दल दान खर्च चुनाव में प्रदर्शन प्रत्याशी / वोट खर्च(लाख रु.)
लोकशाही सत्ता पार्टी 1045 1031 4 / 3997 2.27
भारतीय नेशनल जनता दल 962 961 8 / 11496 2.83
स्वतंत्र अभिव्यक्ति पार्टी 663 73 6 / 11692 12.18
न्यू इंडिया यूनाइटेड पार्टी 608 407 4 / 9029 1.61
सत्यवादी रक्षक पार्टी 416 416 2 / 1042 1.43
भारतीय जनपरिषद 249 247 15 / 14324 14.05
सौराष्ट्र जनता पक्ष 200 199 1 / 140 1.47
जन मन पार्टी 133 133 2 / 480 1.31
मानवाधिकार नेशनल पार्टी 120 2 / 1887 0.82
गरीब कल्याण पार्टी 138 3 / 3979 3.27

नोट- आंकड़े 2019 से 2024 के। दान-खर्च की राशि करोड़ रु. में, मानवाधिकार पार्टी का 2019 से पहले का दान, लोकशाही का प्रदर्शन खर्च 2017 में।

सवाल किया तो पार्टी प्रमुख अनजान बने

  • 2022-23 में मिले 407 करोड़ के दान पर न्यू इंडिया यूनाइटेड पार्टी राष्ट्रीय प्रमुख अमित चतुर्वेदी ने दैनिक भास्कर से कहा- सीए से पूछना पड़ेगा। इलेक्शन एक्सपेंडिचर स्टेटमेंट अपलोड किया है, लेकिन छोटी पार्टी होने के चलते 15 दिन में गायब कर देते हैं।
  • ऑडिट और कंट्रीब्यूशन रिपोर्ट के अंतर पर सत्यवादी रक्षक पार्टी के कार्यकारी प्रमुख बिरेन पटेल ने कहा- अकाउंटिंग के मामले में ज्यादा समझ नहीं रखता। इसलिए सीए एडवोकेट रिपोर्ट रखते हैं। इस बार मनपा चुनाव में 80-90 प्रत्याशी उतारने की तैयारी है।

23 राज्यों के दानदाताओं से चंदा मिला

गुजरात मुख्य निर्वाचन आयुक्त की कंट्रीब्यूशन रिपोर्ट के मुताबिक, इन दलों को 23 राज्यों के दानदाताओं से चंदा मिला। इनमें से बीएनजेडी, सत्यवादी रक्षक और जन-मन पार्टी ने सभी वर्षों की दोनों रिपोर्ट जमा करवाई हैं। मानवाधिकार नेशनल ने एक भी नहीं दी।

ऑडिट रिपोर्ट में चुनावी खर्च ₹353 करोड़

5 साल के दौरान इन राजनीतिक दलों ने ऑडिट रिपोर्ट में ₹352.13 करोड़ चुनावी खर्च मद में दर्शाया है। इसमें भारतीय जनपरिषद ने ₹177 करोड़, सौराष्ट्र जनता पक्ष ने ₹141 करोड़, सत्यावादी रक्षक ने ₹10.53 करोड़, लोकशाही सत्ता पार्टी ने ₹22.82 करोड़, मदर लैंड नेशनल ने ₹86.36 लाख खर्च बताया है। अन्य दलों ने ऑडिट रिपोर्ट की चुनावी खर्च मद का ब्योरा नहीं दर्शाया या तय फॉर्मेट के अनुसार खर्च नहीं दर्शाया। ……………………

राजनीतिक चंदा से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की आय 223% बढ़ी:गुजरात की 5 पार्टियों को ₹2316 करोड़ मिले

देश में नाममात्र के वोट पाने वाली रजिस्टर्ड गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों (RUPP) की आय 2022-23 में 223% बढ़ गई। यह जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में 2764 गैर-मान्यता प्राप्त पार्टियां हैं। इनमें से 73% से ज्यादा (2025) ने अपना फाइनेंशियल रिकॉर्ड सार्वजनिक ही नहीं किया है। पूरी खबर पढ़ें… (आंकड़े 2019 से 2024 के। दान-खर्च की राशि करोड़ रु. में, मानवाधिकार पार्टी का 2019 से पहले का दान, लोकशाही का प्रदर्शन खर्च 2017 में।) याज्ञिक परीख . अहमदाबाद |

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button