राष्ट्रीय

Delhi Metro Fare Hike: DMRC Increases Ticket Prices After 8 Years | दिल्ली मेट्रो का सफर हुआ…

नई दिल्ली17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इससे पहले डीएमआरसी ने साल 2017 में मेट्रो का किराया में मामुली बढ़ोतरी की थी।

दिल्ली मेट्रो का सफर आज यानी कि 25 अगस्त से महंगा हो गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। डीएमआरसी ने ₹1 से ₹5 तक किराए में बढ़ोतरी की है। वहीं, सामान्य रूट पर ₹1 से ₹4 तक किराया बढ़ाया गया है। वहीं, 32 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करने वाले यात्रियों के लिए अब किराया ₹60 से बढ़कर ₹64 कर दिया गया है।

दूरी के अनुसार तय होगा नया किराया डीएमआरसी ने 8 साल बाद ये किराया बढ़ाया गया है। इससे पहले 2017 में किराए में बढ़ोतरी की गई थी। नया किराया दूरी के अनुसार तय होगा। इसके तहत अब सबसे कम किराया ₹11, होगा जबकि सबसे अधिक ₹64 है। पहले सामान्य लाइन पर सबसे कम किराया ₹10 और सबसे अधिक ₹60 था।

सबसे ज्यादा दूरी के लगेंगे 64 रुपए डीएमआरसी के मुताबिक, 2 किलोमीटर तक की सबसे छोटी यात्रा का किराया ₹10 से बढ़कर ₹11 हो गया है। ढाई किमी के सफर के लिए अब ₹20 की बजाय ₹21 देने होंगे। जबकि 12 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए ₹30 से बढ़ाकर ₹32 कर दिया गया है।

12-21 किलोमीटर की यात्रा के लिए अब ₹43 देने होंगे, यह किराया पहले ₹40 था। इसके अलावा 21-32 किलोमीटर की यात्रा के लिए ₹50 से बढ़कर ₹54 कर दिया गया है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर अधिकतम ₹5 की बढ़ोतरी की गई है।

डीएमआरसी ने सोशल मीडिया X पर दी जानकारी।

छुट्टियों और रविवार के लिए भी किराए में बदलाव रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिनों में, दिल्ली मेट्रो के किराए में भी फेरबदल किया गया है। अब 2 किमी तक की छोटी यात्राओं के लिए न्यूनतम किराया ₹10 से बढ़ाकर ₹11 कर दिया गया है, जबकि 5-12 किमी की दूरी के लिए किराया ₹20 से बढ़ाकर ₹21 कर दिया गया है।

12-21 किमी की यात्रा के लिए अब ₹30 की बजाय ₹32 देने होंगे, और 21-32 किमी की दूरी के लिए किराया ₹40 से बढ़ाकर ₹43 कर दिया गया है। 32 किमी से अधिक लंबी दूरी के लिए, किराया ₹50 से बढ़ाकर ₹54 कर दिया गया है।

2017 में बढ़ाया था किराया इससे पहले डीएमआरसी ने साल 2017 में मेट्रो के किराए में मामुली बढ़ोतरी की थी। दिल्ली मेट्रो से रोजाना करीब 60 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button