Accident in Bulandshahr, 8 dead | यूपी के बुलंदशहर में हादसा, 8 श्रद्धालुओं की मौत: कंटेनर ने…

तस्वीर बुलंदशहर जिला अस्पताल की है। घायलों को यहां भर्ती कराया गया है।
बुलंदशहर में सड़क हादसा हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। ट्रॉली सवार श्रद्धालुओं में से 8 की मौत हो गई। 43 लोग घायल हैं। इनमें से 3 की हालत नाजुक है।
.
हादसा एनएच 34 पर अरनिया क्षेत्र के घटाल गांव के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है।
श्रद्धालु कासगंज से जाहरबीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे। हादसे के बाद कंटेनर का ड्राइवर फरार हो गया। कंटेनर में धान की भूसी लदी थी।
तस्वीरें देखिए-
हादसे के बाद क्रेन बुलवाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को रास्ते से हटवाया गया।
घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर जिला अस्पताल में भिजवाया गया है।
बुलंदशहर पोस्टमॉर्टम हाउस में 8 शव रखे गए हैं।
खबर अपडेट की जा रही है..