राष्ट्रीय

Second arrest in the case of attack on Delhi CM Rekha Gupta | दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर हमला…

नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली CM रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त की सुबह हमला हुआ था। आरोपी राजेश सकरिया गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में रविवार को दूसरी गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया ​के सहयोगी तहसीन सैयद को अरेस्ट किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, सैयद को गुजरात के राजकोट से हिरासत में लिया गया था। 22 अगस्त को उससे पूछताछ की गई। रविवार को औपचारिक गिरफ्तारी की गई।

दरअसल, 20 अगस्त की सुबह दिल्ली CM आवास में जनसुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था। शिकायतकर्ता बनकर पहुंचे राजेश ने सीएम को कागज देते समय उनका हाथ खींचा था। हमले में रेखा के हाथ-कंधे, सिर पर चोटें आईं थीं।

आरोपी राजेश को तत्काल हिरासत में लिया गया था। बाद में उसे पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। वो 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है। इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है।

घटना वाली शाम CM रेखा ने X पर लिखा था- जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के संकल्प पर कायराना प्रयास है। हमले के बाद सदमे में थी। अब बेहतर महसूस कर रही हूं।

भाजपा विधायक हरीश खुराना ने X पर गुजरात की विसावदर सीट से AAP विधायक गोपाल इटालिया (बाएं) के साथ आरोपी खीमजीभाई की यह तस्वीर शेयर की थी।

मामले में अबतक क्या-क्या हुआ

21 अगस्त: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र सरकार ने Z कैटेगरी की VIP सुरक्षा प्रदान की। CM सिक्योरिटी में 22 से 25 हथियारबंद जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। गुप्ता और उनके आधिकारिक आवास की सुरक्षा अर्धसैनिक बल का VIP सिक्योरिटी ग्रुप करेगा। यह ग्रुप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी की सुरक्षा में भी तैनात है।

22 अगस्त: दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाया गया। उनकी जगह 1992 बैच के IPS अफसर सतीश गोलचा को नियुक्त किया गया। ​​​​​​​गोलचा 2020 में दिल्ली दंगों के दौरान स्पेशल पुलिस कमिश्नर थे और पिछले साल अप्रैल में उन्हें डायरेक्टर जनरल (जेल) नियुक्त किया गया था।

पुलिस की रडार में 10 और लोग

CM पर हमले के मामले में पुलिस उन 10 लोगों पर नजर रख रही है जो कॉल और चैट के जरिए आरोपी राजेशभाई के संपर्क में थे। पुलिस की एक टीम राजकोट में उन 5 और लोगों के बयान दर्ज करने की तैयारी में जिनका डेटा आरोपी के मोबाइल से लिया गया।

CCTV वीडियो में दिखा था आरोपी

20 अगस्त की सुबह रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था। दोपहर होते-होते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 19 अगस्त के इस CCTV फुटेज में आरोपी राजेश नजर आया था, इसमें वो CM रेखा गुप्ता के शालीमार बाग निवास का रेकी करता हुआ दिखाई दिया था।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में खीमजीभाई CM के शालीमार बाग निवास का वीडियो बना रहा है।

इस दौरान आरोपी वहां पर एक घर में अंदर घुसते हुए भी दिखाई दे रहा है।

यह CCTV फुटेज 19 अगस्त को मुख्यमंत्री के निजी आवास शालीमार बाग की है। आरोपी घर के अंदर की वीडियो बनाता दिख रहा है।

2 स्केच में समझें घटना कैसे हुई…

आरोपी ने जनसुनवाई के दौरान CM का हाथ पकड़कर खींचा और धक्का-मुक्की की।

CM इस दौरान मेज के कोने से टकराईं। उनके सिर पर चोट लग गई।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- हमलावर मौके की तलाश में था

  • शैलेंद्र कुमार- मैं उत्तम नगर से सीवर की शिकायत लेकर आया था। जैसे ही CM आवास के गेट पर पहुंचा, वहां अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया। यह गलत हुआ।
  • अंजली- अगर कोई फर्जी व्यक्ति मुख्यमंत्री को थप्पड़ मार सकता है, तो यह गंभीर बात है। वह व्यक्ति बात कर रहा था और अचानक उसने थप्पड़ मार दिया। पुलिस उसे पकड़कर ले गई है।

सीएम आवास पर बुधवार को सुनवाई की जा रही थी। इसमें सैकड़ों लोग पहुंचे थे।

घटना के बाद दिल्ली दिल्ली सीएम आवास के बाहर सिक्योरिटी टाइट कर दी गई।

BJP, कांग्रेस, AAP नेताओं के बयान

  • दिल्ली BJP के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर: 35 साल का कोई व्यक्ति जनसुनवाई में आया था। उसने CM को कोई दस्तावेज दिया। इसके बाद कुछ कहासुनी हुई। उसने हमला करने की कोशिश की। यह किसी ऐसी पार्टी का हो सकता है, जो हताश हो चुकी है।
  • दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख देवेंद्र यादव: घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। रेखा गुप्ता पूरी दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं। इस तरह की घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, कम है। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को उजागर कर दिया है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं हैं तो सामान्य पुरुष या महिला की सुरक्षा कैसे हो सकती है?
  • दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और AAP नेता आतिशी: रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है, लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
  • पूर्व भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी: रेखा जी को जनता से मिलने से रोकने के लिए यह एक साजिश के तहत किया गया। प्रधानमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से जनता से जुड़ने को कहा है। इससे विपक्ष में हताशा है। मुझे 100% यकीन है कि जांच से पता चलेगा कि आरोपी कांग्रेस, AAP या CPI से जुड़ा कार्यकर्ता था।

राजकोट के कोठारिया इलाके में आरोपी राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया का घर।

आरोपी रिक्शा चालक, मां बोली- मेरा बेटा पशु प्रेमी

राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया राजकोट के कोठारिया इलाके का रहने वाला है और रिक्शा चलाता है। राजकोट पुलिस उसके घर पहुंची। वहां उसकी मां मिली। उन्होंने कहा- मेरा बेटा पशु प्रेमी है। सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली में कुत्तों को पकड़ने के आदेश दिए जाने के बाद से वह दुखी था। इसलिए वो दिल्ली गया था।

20 फरवरी 2025 को दिल्ली की CM बनी थीं रेखा गुप्ता

20 फरवरी 2025 को रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से लंबे समय से जुड़ी हैं। वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रही हैं।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button