राष्ट्रीय

Anurag Thakur Claims Hanuman Was First Astronaut Controversy News Update | अनुराग ठाकुर…

ऊना में पीएम श्री स्कूल में छात्रों से अंतरिक्ष के बारे में सवाल करते अनुराग ठाकुर।

हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने बच्चों से कहा कि उन्हें लगता है कि पहले अंतरिक्ष यात्री हनुमान जी थे। ऊना में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर ठाकुर यह बयान दिया। हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक पीएम श्री स्कूल में छात्रों से संवाद क

.

इसके बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्हें लगता है कि पहले अंतरिक्ष यात्री हनुमान जी। इसके बाद वे अपना संबोधन कंटीन्यू रखते हैं। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब तक हम अपनी हजारों साल पुरानी परंपरा को नहीं जानेंगे तो जो हमें अंग्रेजों ने दिखाया है वहीं तक सीमित रहेंगे।

उन्होंने छात्रों और प्रिंसिपल से अपने देश की परंपराओं पर गौर करने का आग्रह किया कि वे पाठ्यपुस्तकों से बाहर निकलकर देश की परंपराओं और ज्ञान को समझें और इस दिशा में आगे बढ़ें। अनुराग ठाकुर का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद नई बहस छिड़ गई है।

बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी झूठे आरोप लगा रहे- ठाकुर इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में रविवार को कहा कि विपक्षी नेता अपनी हार छिपाने के लिए चुनाव आयोग और ईवीएम पर आरोप लगाते हैं। ठाकुर ने कहा कि बिहार चुनाव से पहले राहुल गांधी और विपक्षी दल चुनाव आयोग पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट कई बार ऐसे दावों को खारिज कर चुका है। उन्होंने कांग्रेस के पुराने कार्यकाल का जिक्र किया।

राजीव गांधी की हत्या के बाद पूरे देश में चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। कानूनी तौर पर केवल एक निर्वाचन क्षेत्र में ही चुनाव रुकना चाहिए था। केंद्रीय मंत्री ने 1971 के चुनावों का उदाहरण दिया। इंदिरा गांधी ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया था। कोर्ट ने उनका चुनाव अयोग्य घोषित किया तो कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगा दिया।

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को चुनौती दी कि वे बिहार चुनावों पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटालों पर पीएम मोदी ने कड़े कदम उठाए हैं। अब कोई भी भ्रष्ट नेता 30 दिन से ज्यादा जेल में रहने के बाद पद पर नहीं रह सकता। उन्होंने विपक्ष पर संसद का समय बर्बाद करने का आरोप लगाया। कहा कि विपक्ष संविधान की किताब पकड़ता है, लेकिन उसे मानता नहीं है। संसद में अपनी जिम्मेदारी से भी भागता है। संसद बहस और निर्णय के लिए है, नारेबाजी के लिए नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button