राष्ट्रीय

Woman burnt alive in Noida kasna update video greater-noida-husband-detained | नोएडा में बेटे…

नोएडा में दहेज के लिए एक युवक ने बेटे के सामने पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला की शादी 9 साल पहले हुई थी। आरोपी पत्नी पर घरवालों से 35 लाख रुपए लाने का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला ने मना कर दिया। इसके बाद महिला के पति और उसकी सास ने उसे लात-घूसों से

.

महिला छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उन्होंने उसकी एक न सुनी। पति ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। महिला की बहन ने बचाने और वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी पीटा।

वीडियो में महिला छटपटाते हुए सीढ़ियों से नीचे की ओर भागती दिख रही है। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे। कंबल डालकर आग बुझाई और उसे फोर्टिस अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए दिल्ली अस्पताल रेफर कर दिया।

शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। महिला की बहन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार को पति को गिरफ्तार कर लिया। पूरी घटना ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त को हुई। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया।

3 तस्वीरें देखिए…

आरोपी पति ने अपनी मां के साथ मिलकर पत्नी को बेरहमी से पीटा।

पति छोड़ने के लिए हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी।

आरोपी पति ने बेटे के सामने महिला पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी।

एक ही घर में हुई थी दोनों बहनों की शादी नोएडा के रूपबास गांव निवासी राजसिंह ने दिसंबर 2016 में अपनी भतीजी कंचन और निक्की की शादी सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और विपिन से की थी। उन्होंने बताया कि शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी समेत हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया।

इसके बाद भतीजियों के ससुराल वाले 35 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। दोनों भतीजियों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत हुई, लेकिन आरोपी दहेज की मांग पर अड़े रहे। अब भतीजी निक्की की जान ले ली गई।

निक्की और विपिन की शादी 2016 में हुई थी।

बड़ी बहन बोली- बचाने गई तो मुझे भी पीटा निक्की की बड़ी बहन कंचन ने कहा- गुरुवार को निक्की के पति विपिन ने उसके साथ मारपीट की। जब मैं उसे बचाने गई तो मेरे साथ भी मारपीट हुई। विपिन ने मेरे गले पर तीन-चार मुक्के मारे। इसके बाद मैं बेहोश हो गई तो बहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

बहन की चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे। उन्होंने कंबल डालकर आग बुझाई और उसे फोर्टिस अस्पताल लेकर गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे दिल्ली अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान निक्की की मौत हो गई।

शनिवार को निक्की के परिजन और ग्रामीण कासना कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

बेटा बोला- पापा ने मम्मी को जलाकर मार डाला

महिला के दो बेटे हैं। निक्की के छोटे बेटे ने कहा-मम्मा के ऊपर पापा ने कुछ छिड़का था। उसके बाद उन्हें चांटा मारा। फिर लाइटर से आग लगा दी।

पति गिरफ्तार, सास-ससुर और जेठ फरार

शनिवार को परिवार के लोग कासना कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। शिकायत पर पुलिस ने पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सतवीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। ADCP सुधीर कुमार ने कहा- शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारोपी पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

शनिवार को कासना कोतवाली क्षेत्र में लोगों ने जस्टिस फॉर निक्की बहन को लेकर धरना दिया।

जस्टिस फॉर निक्की बहन के साथ लोगों का धरना

निक्की को जिंदा जलाने के बाद लोगों में गुस्सा है। शनिवार को निक्की को इंसाफ दिलाने के लिए कासना में पंचायत हुई। लोगों ने धरना भी दिया। उनके हाथ में पोस्टर थे। जिस पर लिखा था- हमारी बहन को इंसाफ दिलाओ, जो आज हमारी बहन के साथ है। कल किसी और के साथ भी हो सकता है। जस्टिस फॉर निक्की बहन।’

———————–

क्राइम से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें-

एकतरफा प्यार में लड़की के पिता को मार डाला:सिद्धार्थनगर में मां-बेटी भी गंभीर घायल, आंतें बाहर आईं

सिद्धार्थनगर में एकतरफा प्यार में युवक ने लड़की के पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मां के पेट में इतने चाकू मारे कि अंतड़ियां बाहर आ गईं। इसके बाद लड़की को जबरन घर से ले गया। कुछ दूर ले जाकर उसे भी चाकू मार दिया। वारदात में मां-बेटी की हालत गंभीर है। उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button