Kurukshetra Kashmir connection visible 40 minutes | Kurukshetra News Video Update | 40 मिनट में…

कुरुक्षेत्र-कश्यप तीर्थाटन कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे सीएम नायब सैनी
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ की ओर से गीता ज्ञान संस्थानम् में कुरुक्षेत्र-कश्यप तीर्थाटन-2025 कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम को कश्मीर में धर्म की पुन: स्थापना और कश्मीरी हिंदुओं के पुनर्वास की कामना के निमित्त किया जा रह
.
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी ज्ञानानंद करेंगे। कार्यक्रम में कश्मीर का कुरुक्षेत्र से पुराने रिश्ते का दर्शाता नाटक पेश किया जाएगा। इस 40 मिनट के स्टेज-शो में द्वापर काल से कश्मीर भारत का अखंड और अटूट अंग है, उसे प्रदर्शित किया जाएगा। शाम करीब 4 बजे सीएम कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
हवन से होगी शुरुआत
प्रकोष्ठ के संरक्षक पंकज धर ने बताया कि इस समारोह में जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, यूपी, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा समेत देशभर से कश्मीरी हिंदू हिस्सा लेंगे। हवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। विश्व में न्याय की स्थापना करने वाले भगवान श्रीकृष्ण की धरती पर कश्मीर में दोबारा धर्म की स्थापना और कश्मीरी हिंदुओं के पुनर्वास की कामना करेंगे।
कश्मीर का कृष्ण-कुरुक्षेत्र से नाता
प्रवक्ता संजय गारू ने बताया कि महाभारत युद्ध से पहले स्वयं भगवान श्रीकृष्ण कुरुक्षेत्र से चलकर रानी यशोमती का राजतिलक करने के लिए कश्मीर आए थे। महाभारत युद्ध कश्मीर अकेला राज्य था, जिसने किसी भी तरह से युद्ध में हिस्सा नहीं लिया था।
सभ्यता की जड़ों से जुड़ना होगा
मीडिया प्रभारी अमित रैना ने बताया कि इस आयोजन का केंद्र कश्मीर की रानी यशोमती हैं। यह उत्सव हमारा सामूहिक संकल्प है। इसके जरिए प्रार्थना करेंगे कि हम अपनी सभ्यता की जड़ों का सम्मान करें। कश्मीरी हिंदू शांति और गरिमा के साथ अपने घर लौट सकें।