राष्ट्रीय

MP Gotmar Mela 2025 LIVE Video Photos Update; Stone Pelting | Chhindwara Pandhurna | गोटमार…

दोनों गांव के लोग एक दूसरे पर पत्थर फेंक रहे हैं। कई लोग घायल हुए हैं।

पांढुर्णा में परंपरा के नाम पर खूनी खेल शनिवार को एक बार फिर खेला जा रहा है। गोटमार मेला सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ। जाम नदी पर पांढुर्णा और सावरगांव की ओर से एक-दूसरे पर पत्थरों की बौछार हो रही है।दोपहर 12 बजे तक कुल 42 लोग घायल हुए हैं।

.

घायलों के लिए 6 अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं। मौके पर 600 पुलिस जवान, 58 डॉक्टर और 200 मेडिकल स्टाफ तैनात है। कलेक्टर अजय देव शर्मा ने धारा 144 भी लागू कर दी है।

अब तक 13 लोगों की गई जान पत्थरबाजी में 1955 से 2023 तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक ही परिवार के तीन लोगों की जान गई है। इसके अलावा, कइयों ने हाथ-पैर, आंख खो दिए। लोग इसे हर साल दोगुने उत्साह से खेलते हों, लेकिन अपनों को खोने वाले परिवार इसे शोक दिन के रूप में मनाते हैं। पांढुर्णा थाना प्रभारी अजय मरकाम के मुताबिक इनमें से किसी ने भी थाने में शिकायत तक नहीं की, जिससे मेले से संबंधित कोई केस दर्ज नहीं हो सका।

गोटमार मेले की तस्वीरें….

गोटमार मेले में पत्थरबाजी के लिए लोगों ने नदी किनारे पत्थर के ढेर लगा रखे हैं।

शनिवार सुबह 10 बजे चंडी माता की पूजन के बाद गोटमार मेले की शुरुआत हुई।

गोटमार मेले में शामिल होने आए कुछ लोग पत्थर इकठ्टा कर रहे हैं।

गोटमार मेले में दो घंटे में कई लोग घायल हुए हैं। वहां मौजूद डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

घायलों के लिए अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं। चोट लगने पर इन्हें यहीं लाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button