बिजनेस

Gold Price Today (23 August 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | इस…

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (23 August 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार पिछले शनिवार यानी 16 अगस्त को 24 कैरेट सोना 1,00,023 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब यानी 23 अगस्त को 99,358 रुपए पर आ गया है। यानी इसकी कीमत में 665 रुपए की गिरावट आई है।

चांदी की कीमत पिछले शनिवार को 1,14,933 रुपए पर था, जो अब 1,13,906 रुपए पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,027 रुपए कम हो गई है। वहीं 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए और 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,670 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,290
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,520 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,140
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,520 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,140
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,520 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,140
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,570 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,190

सोना इस साल अब तक ₹23,196 महंगा हुआ इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,196 रुपए बढ़कर 99,358 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 27,889 रुपए बढ़कर 1,13,906 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button