राष्ट्रीय

Hiva-auto collision in Patna, 8 killed | पटना में हाइवा-ऑटो में टक्कर, 8 की मौत: मरने वालों में…

पटना में सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए हैं। एक्सीडेंट शनिवार सुबह शाहजहांपुर के दनियावां हिलसा स्टेट हाईवे 4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास हुआ।

.

मृतक नालंदा जिले के हिलसा के मलावा के रहने वाले थे। मरने वालों में 5 महिलाएं हैं। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए PMCH भेजा गया है।

हादसे के बाद परिजनों सड़क पर पड़ी लाशों से लिपट कर रोते दिखे। दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो से खून बहकर सड़क पर बिखर गया।

प्रत्यक्षदर्शी राजीव रंजन ने बताया, ‘सुबह 6 बजे के आसपास की घटना है। ट्रक वाले ने ऑटो को उड़ाया दिया। ऑटो से सभी गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। 8 से 9 लोगों की मौत हुई है। 4-5 घायल हैं।’

हादसे के बाद की 2 तस्वीर…

हादसे के बाद सड़क पर पड़ी लाश के पास रोते परिजन।

हादसे में 5 महिलाओं की मौत हुई है।

गंगा स्नान के लिए जा रहे थे सभी

मृतक और घायल सभी नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। ये सभी लोग फतुहा त्रिवेणी में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। वे घटनास्थल पर किसी को वीडियो बनाने नहीं दे रहे हैं। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

खबर अपडेट की जा रही है….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button