राष्ट्रीय

Punjab Hoshiarpur LPG tanker fire after blast Photo Story Update | होशियारपुर में टैंकर ब्लास्ट…

होशियारपुर में LPG टैंकर में ब्लास्ट के बाद लगी आग के बाद लोग घर छोड़कर जान बचाने के लिए भागते हुए।

पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार देर रात LPG से भरे टैंकर में ब्लास्ट हो गया। मिनी ट्रक के टक्कर मारने के बाद टैंकर पलट गया। गैस के रिसाव की वजह से लगी आग ने देखते ही देखते आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। घरों में सो रहे लोग झुलस गए। किसी को

.

लोग बचाने के लिए घरों से भाग गए। मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंच गईं। लोगों को तुरंत घरों से निकालकर अस्पताल शिफ्ट किया गया। मरीजों की संख्या अधिक होने से अस्पताल में बेड कम पड़ गए। एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाकर इलाज शुरू किया गया।

प्रत्यदर्शियों पुष्पिंदर गौरी और रमेश ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि 4 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। लपटें इतनी ऊंची थीं कि लोग दहशत में आ गए। हमें लगा जैसे पाक ने हमला कर दिया। पूरा इलाका जल उठा। कई घरों के परखच्चे उड़ गए। अब 10 तस्वीरों में देखिए सारा घटनाक्रम देखिए…

तस्वीर 1… LPG टैंकर में ब्लास्ट के बाद उठी आग की लपटें

तस्वीर 2… ब्लास्ट के बाद गांव मंडाला तक पहुंची आग

LPG टैंकर में हुए ब्लास्ट के बाद आग साथ लगते गांव मंडियाला तक पहुंच गई। इससे वहां हड़कंप मच गया।

तस्वीर 3…आग लगने के बाद होशियारपुर-जालंधर हाईवे बंद

हादसे के बाद होशियारपुर-जालंधर हाईवे बंद कर दिया गया। इस दौरान वाहन चालकों को वापस मुड़ना पड़ा।

तस्वीर 4.. फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

तस्वीर 5… आग के कारण घरों में रखा सामान जला

आग फैलन से लोगों का नुकसान हुआ। घरों में रखी पानी की टंकिया समेत अन्य सामान जल गया।

तस्वीर 6… रोते हुए गांव की महिलाओं ने सुनाई आपबीती

घटना के बाद मंडियाला गांव में चीख-पुकार मच गई। महिलाएं रोती दिखीं।।

तस्वीर 7… DC आशिका समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे

होशियारपुर की DC आशिका जैन खुद देर रात मौके पर पहुंचीं और घटना का जायजा लिया।

तस्वीर 8… अस्पताल में स्ट्रैचर पलटा, मरीज गिरा

एक-एक कर करीब 25 मरीजों को होशियारपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इसी दौरान एक मरीज को जल्दबाजी में इमरजेंसी में ले जाते समय स्ट्रैचर पलट गया। इससे मरीज नीचे गिर गया।

तस्वीर 9…सरकारी अस्पताल में बेड कम पड़े

होशियारपुर के सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या ज्यादा थी और बेड कम। जिसके चलते एक बेड पर दो-दो मरीजों को लेटाकर इलाज शुरू किया गया।

तस्वीर 10… डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया

झुलसे लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं। इस फोटो में दिख रही महिला का मुंह, हाथ और पैर झुलस गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button