Devgarh Municipal Councilor By-election Result | भाजपा का बोर्ड के बाद भी कांग्रेस-कैंडिडेट…

देवगढ़ नगरपालिका पार्षद उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी किशनलाल खटीक को 7 वोट से जीत मिली।
राजसमंद में देवगढ नगर पालिका के वार्ड 9 के लिए पार्षद के हुए उपचुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट किशनलाल की जीत दर्ज हुई। यहां भाजपा को बोर्ड होने के बाद भी कांग्रेस उम्मीदवार ने भाजपा उम्मीदवार पीरूलाल को 7 वोटों से हराया है।
.
जानकारी के अनुसार गुरुवार उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। 66.81 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 657 वोट में से 438 लोगों ने मतदान किया। 2 ने नोटा को वोट दिया था।
मतगणना शुक्रवार सुबह 9 बजे शुरू हुई। कांग्रेस प्रत्याशी किशनलाल खटीक को 222 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी पीरूलाल सालवी को 215 वोट मिले। इस पर कांग्रेस उम्मीदवार को 7 वोटों से विजयी घोषित किया गया।
वार्ड 9 से किशनलाल के पिता तोलाराम खटीक पार्षद थे, जिनके निधन के बाद यह उपचुनाव कराया गया। परिणाम ने देवगढ़ की राजनीति चर्चाओं को तेज कर दिया है।