राज्य

Yellow alert for rain in Jaisalmer till August 25 | जैसलमेर में 25 अगस्त तक बारिश का यलो अलर्ट:…

जैसलमेर जिले में पिछले तीन दिन से मानसून सक्रिय है। जिससे कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर चल रहा है। गुरुवार को जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा फलसूंड व फतेहगढ़ में बारिश हुई। वहीं चेलक, चांधन व रामगढ़, मोहनगढ़, भणियाणा, सम, झिनझि

.

मौसम विभाग की माने तो मौसम विभाग द्वारा 25 अगस्त तक जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके असर से आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में मानसून दुबारा सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। जिससे अगले सात दिन तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

जिले में बादलों की आवाजाही जारी।

गुरुवार शाम को बरसे मेघ

जैसलमेर शहर में गुरुवार को सुबह से ही मौसम में ठंडक घुल गई। साथ ही हल्की हल्की हवाएं चलने से गर्मी से राहत मिली। पूरे दिन आसमान में काली घटाएं छाई रही। मौसम में खुशगवार रहा। शाम 4 बजे शहर में 10 मिनट बारिश हुई। हालांकि लोग अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन शहरवासियों को हल्की बारिश से ही संतोष करना पड़ा।

सबसे ज्यादा फलसूंड व फतेहगढ़ में 28-28 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं चेलक, चांधन व रामगढ़ में 15-15 एमएम, मोहनगढ़ में 14, भणियाणा में 8, सम में 5, झिनझिनयाली में 3, खुईयाला व पोकरण में 2-2 एवं सोनू में 1 एमएम बारिश हुई।

बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

जैसलमेर जिले में तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। गुरुवार को दिन के पारे में 1 डिग्री की गिरावट हुई। रात का पारा 1 डिग्री बढ़ गया। अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 9 डिग्री का अंतर रहा। दिन का पारा सामान्य से 2.3 डिग्री व रात का पारा सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है।

अगले सात दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना।

फसलों को मिलेगा जीवन दान

इस बार जिले भर में मानसून कमजोर रहा। वहीं बारिश भी औसत के मुकाबले कम हुई है। अगस्त के आखिरी दो हफ्तों में मानसून फिर सक्रिय रहेगा। कम बारिश के कारण खरीफ फसलों चौपट होने की कगार पर पहुंच गई थी। लेकिन अब सक्रिय हुए मानसून से बारिश का दौर फिर से शुरु हुआ है। जिससे फसलों को जीवनदान मिला है।

25 अगस्त तक जिले में बारिश का यलो अलर्ट

जैसलमेर जिले में आने वाले चार दिनों तक बारिश की संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके असर से आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में मानसून दुबारा सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी 22 से 29 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग द्वारा 25 अगस्त तक जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button