बिजनेस

Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates 22 August 2025 | IT Banking Sector Stocks | सेंसेक्स…

  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates 22 August 2025 | IT Banking Sector Stocks

मुंबई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार, 22 अगस्त को सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 81,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 80 अंक की गिरावट है, ये 25,000 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट है, 7 ऊपर हैं। BEL, M&M और टाटा मोटर्स में मामूली तेजी है। ICICI बैंक, HCL टेक और अडाणी पोर्ट्स में गिरावट है।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी है। NSE के IT, मेटल और प्राइवेट बैंकिंग इंडेक्स में गिरावट है। रियल्टी, मीडिया और फार्मा में मामूली तेजी है।

ग्लोबल मार्केट मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.012% ऊपर 42,615 पर और कोरिया का कोस्पी 0.78% ऊपर 3,166 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.39% चढ़कर 25,201 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.67% ऊपर 3,796 पर कारोबार कर रहा है।
  • 21 अगस्त को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.34% नीचे 44,786 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.34% नीचे 21,100 पर और S&P 500 0.40% नीचे 6,370 पर बंद हुए।

21 अगस्त को DIIs ने 2,546 ​​​​करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे

  • 21 अगस्त को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,246.51 करोड़ और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,546.27 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • अगस्त महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने ₹24,128.50 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 66,512.76 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
  • जुलाई महीने में विदेशी निवेशकों ने कुल 47,666.68 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹60,939.16 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

कल बाजार में 143 अंक की तेजी रही थी

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार (21 अगस्त) को सेंसेक्स 143 अंक चढ़कर 82,001 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 33 अंक की तेजी रही, ये 25,084 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में गिरावट रही। बजाज फिनसर्व, ICICI बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 1% तक की तेजी रही। HUL, पावर ग्रिड और जोमैटो में गिरावट रही।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 में तेजी और 28 में गिरावट रही। NSE के मेटल, बैंकिंग, FMCG और ऑटो इंडेक्स में मामूली गिरावट रही। फार्मा, रियल्टी और हेल्थकेयर में तेजी रही।

————————————-

ये खबर भी पढ़ें…

1. शेयर बाजार के लिए 21-22 अगस्त की तारीख अहम: बाजार में बड़ा ट्रेंड शिफ्ट दिख सकता है; जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस के अहम लेवल

शेयर बाजार के लिए 21 और 22 अगस्त की तारीख अहम है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक इन दो दिनों में बाजार में बड़ा ट्रेंड शिफ्ट या मोमेंटम दिख सकता है।

इसके अलावा 18 अगस्त से शुरू होने वाले हफ्ते में अमेरिकी बाजार की चाल, GST रिफॉर्म्स से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे।

पूरी एनालिसिस पढ़ें…

2. कल से 4 IPO ओपन हो रहे: यह कंपनियां टोटल ₹3,185 करोड़ जुटाएंगी, निवेशक 21 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे

शेयर बाजार में कल यानी 18 अगस्त से शुरू होने वाले कारोबारी हफ्ते में मेनबोर्ड सेगमेंट के टोटल 5 पब्लिक इश्यू यानी IPO ओपन होंगे। यह 5 कंपनियां IPO से 3,585 करोड़ रुपए जुटाएंगी। इनमें से 4 IPO 19 अगस्त को ओपन और 21 अगस्त को क्लोज होंगे। इन 4 कंपनियों का IPO से 3,185 करोड़ रुपए जुटाने का प्लान है।

वहीं मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का IPO 20 अगस्त को ओपन और 22 अगस्त को क्लोज होगा। मंगल इलेक्ट्रिकल इश्यू से 400 करोड़ रुपए जुटाएगी। कंपनी का IPO के लिए प्राइस बैंड ₹533-₹561 और लॉट साइज 26 शेयर्स का है। इस कंपनी को 2008 में स्थापित किया गया है।

पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button