Indian Railways Announces 2685 vacancies Patna Highcourt offers 111 Vacancies CSIR NET Result…

- Hindi News
- Career
- Indian Railways Announces 2685 Vacancies Patna Highcourt Offers 111 Vacancies CSIR NET Result Declared Check Here
1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, टॉप जॉब्स में आज बात वेस्ट रेलवे में 2865 पदों पर भर्ती और पटना हाईकोर्ट में अप्रेंटिस की 111 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में जानकारी अग्नि 5 मिसाइल के सफल परीक्षण की। वहीं, टॉप स्टोरी में बात हॉस्टल में छात्र को गर्म सलाख से दागने की।
करेंट अफेयर्स
1. अग्नि-5 का सफल परीक्षण हुआ
20 अगस्त को भारत ने अपनी पहली इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया। ओडिशा के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में बुधवार को इसकी टेस्टिंग हुई।
इसका पहला परीक्षण अप्रैल 2012 में हुआ था।
- यह मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) टेक्नोलॉजी से लैस है, यानी इसे एक साथ कई टारगेट्स पर लॉन्च किया जा सकता है।
- अग्नि-5 की रेंज 5000 किमी है। ऐसे में यह मिसाइल पाकिस्तान, चीन, तुर्किये जैसे कई देशों तक मार करने की क्षमता रखती है।
- ये मिसाइल 7500 किलोग्राम के बंकर बस्टर वॉरहेड ले जाने और जमीन में 100 मीटर की गहराई तक जाकर दुश्मनों के न्यूक्लियर सिस्टम, रडार सिस्टम, कंट्रोल सेंटर, हथियार स्टोरेज को तबाह कर सकेगी।
2. GST के 5% और 18% के स्लैब को मंजूरी
GST काउंसिल के मंत्रियों के समूह ने GST के 5% और 18% के स्लैब को मंजूरी दे दी है। अभी जीएसटी के 4 स्लैब 5%, 12%, 18%, और 28% होते हैं।
ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) के संयोजक सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी।
- इसके बाद टूथपेस्ट, पेनकिलर, प्रोसेस्ड फूड, स्नैक्स, फ्रोजन सब्जियां जैसे आइटम सस्ते होंगे।
- सभी ने केंद्र के प्रस्तावों पर अपने सुझाव दिए। कुछ राज्यों ने कुछ आपत्तियां भी जताईं। इसे GST काउंसिल के पास भेजा गया है जो इस पर फैसला लेगी।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से कहा था कि इस साल दिवाली में बड़ा तोहफा मिलने वाला है।
3. एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया
इंडियन एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने 21 अगस्त को दिल्ली में मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। यहां उन्होंने एक्सियम मिशन के अपने अनुभव साझा किए और 2027 में ISRO ह्यूमन स्पेस मिशन में जाने को लेकर बातचीत की।
दिल्ली में मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को शुभांशु ने संबोधित किया।
- उन्होंने बताया वे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में दो हफ्ते रहे। वे वहां मिशन पायलट, कमांडर थे और सिस्टम को कमांड कर रहे थे।
- उन्होंने कहा, ‘ISS में दो हफ्ते के दौरान हमने कई एक्सपेरिमेंट किए। यह एक अलग ही अनुभव था। अगर हम कहें कि डर कभी नहीं लगता, ये कहना गलत होगा। डर सबको लगता है।’
टॉप जॉब्स
1. पटना हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के 111 पदों पर भर्ती
पटना हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के 111 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट phc-recruitment.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फीस पेमेंट की आखिरी तारीख 21 सितंबर तय की गई है।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास।
- अंग्रेजी शॉर्टहैंड और टाइपिंग का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन का कम से कम 6 महीने का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
- अंग्रेजी शॉर्टहैंड स्पीड – न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट।
- अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड – न्यूनतम 40 शब्द प्रति मिनट।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 37 साल
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।
फीस :
- यूआर, ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी : 1100 रुपए
- एससी, एसटी, ओएच : 550 रुपए
सैलरी :
25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह
2. रेलवे में भर्ती के आवेदन शुरू
वैकेंसी डिटेल्स :
डिवीजन वाइस पद का नाम | पदों की संख्या |
जबलपुर | 1136 |
भोपाल | 558 |
कोटा | 865 |
सीआरडब्ल्यूएस भोपाल | 136 |
डब्ल्यूआरएस कोटा | 151 |
मुख्यालय जबलपुर | 19 |
वर्क वाइस वैकेंसी डिटेल्स :
पद का नाम | पदों की संख्या |
लोहार | 139 |
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट | 316 |
इलेक्ट्रीशियन | 727 |
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक | 185 |
फिटर | 843 |
इंजीनियर | 38 |
मैकेनिक | 8 |
प्लम्बर | 83 |
टर्नर | 26 |
वेल्डर | 367 |
वायरमैन | 133 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10वीं, 12वीं पास होना चाहिए।
- ITI की डिग्री।
एज लिमिट :
- अधिकतम 24 साल
- ओबीसी : 3 साल
- एससी/एसटी : 5 साल
- पीडब्ल्यूडी (सामान्य) : 10 साल
- पीडब्ल्यूडी (ओबीसी) : 13 साल
- पीडब्ल्यूडी (एससी/एसटी) : 15 साल
फीस :
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 141 रुपए
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला : 41 रुपए
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. NTA ने CSIR UGC NET 2025 रिजल्ट जारी किया
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने बुधवार 20 अगस्त को जून सेशन के लिए CSIR UGC NET 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
ये परीक्षा 28 जुलाई को देशभर के 218 शहरों में CBT मोड में आयोजित की गई थी।
इस एग्जाम में परीक्षा 1,95,241 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था और 1,47,732 कैंडिडेट्स ने ये परीक्षा दी थी। ऐसे चेक करें रिजल्ट-
- csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- CSIR UGC NET जून 2025 लिंक पर जाएं।
- एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालें।
- डिटेल्स भर के सब्मिट करें।
2. जैसलमेर के एक हॉस्टल में बच्चे को गर्म सलाख से दागा
राजस्थान के जैसलमेर के एक प्राइवेट हॉस्टल में सोते समय बिस्तर गीला कर देने पर स्टाफ के एक सदस्य ने बच्चे को गर्म सलाख से दाग दिया।
ये घटना तब सामने आई जब एक बच्चा को ज्यादा तकलीफ हुई और वो खून बहने लगा, जिसके बाद वो भाग गया और उसे ग्रामीणों ने बचाया और उसे उसके परिवार के पास ले गए।
इसके बाद ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने सरपंच के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
ये हॉस्टल हरपालेश्वर महादेव मंदिर में हैं और उसी के ट्रस्ट से संचालित होता है। जिसमें 25 बच्चे रहते हैं। बच्चे गुरुकुल प्रणाली से पढ़ाई करते हैं। ये बच्चे अप्रवासी मजदूरों के और ऐसे परिवारों का हिस्सा हैं, जो बेहद गरीब तबके से आते हैं।
पुलिस ने आरोपी आनंद गिरी को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद कई सारे बच्चों की भी इस तरह कि शिकायतें सामने आई हैं और बच्चों के शरीर पर निशान भी पाये गए हैं।
ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..