a cruel end to a love relationship wife throws acid on husband

पश्चिम त्रिपुरा जिले में एक महिला ने मोटरसाइकिल चला रहे अपने पति पर तेजाब डाल दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि इस घटना में पेशे से किसान शिबाजी देबबर्मा का चेहरा और गर्दन झुलस गया, जिसके बाद उन्हें गोविंद बल्लप पंत (जीबीपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।
सिधाई के थाना प्रभारी अधिकारी (ओसी) हिमाद्री सरकार ने बताया, शिवाजी देबबर्मा अपनी पत्नी सुमित्रा देबबर्मा के साथ बुधवार को बाइक से चांदपुर की ओर जा रहे थे। अचानक सुमित्रा ने अपने पति पर तेजाब डाल दिया।
इसे भी पढ़ें: नोरा फतेही जैसा फिगर बनाने के लिए पत्नी को पति करता रहा 6 महीने तक टॉर्चर, 3 घंटे कराता था कसरत, नहीं देता था खाना
तेज दर्द के कारण उन्होंने बाइक रोक दी और नीचे उतर गए।
उन्होंने कहा, जो कुछ हुआ था उससे अनजान, शिवाजी मदद के लिए चिल्लाने लगे। उनकी पत्नी ने फिर से उन पर और तेजाब डालने की कोशिश की, लेकिन गांव वालों के वहां पहुंचने के कारण वह ऐसा नहीं कर सकी। व्यक्ति को तुरंत जीबीपी अस्पताल ले जाया गया।
प्रभारी अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि महिला घरेलू हिंसा की शिकार थी और शायद इसी वजह से उसने पति पर तेजाब फेंका।
उन्होंने कहा, पीड़ित की ओर से अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, क्योंकि उसका इलाज किया जा रहा है। हम घटना पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। हमने तलाशी ली और ऐसा प्रतीत होता है कि तेजाब हमले के बाद महिला फरार है।
इसे भी पढ़ें: आठ महीने तक मासूम लड़की के साथ दरिंदगी, ओडिशा की बेटी से रेप करने वाला सूरत से गिरफ्तार
इससे पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने दावा करते हुए कहा था कि राज्य में 2023 से आपराधिक घटनाओं में तेजी से कमी आई है। साहा ने यह बयान अगरतला के असम राइफल्स ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए दिया, जहां उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा, ‘‘त्रिपुरा में 2023 की तुलना में 2024 में 19.4 प्रतिशत कम आपराधिक घटनाएं हुईं। 2025 के पहले पांच महीनों में, 2024 की तुलना में 12.35 प्रतिशत कम मामले सामने आए।’’ साहा ने कहा, ‘‘राज्य में प्रति एक लाख की आबादी पर कुल 110 मामले दर्ज हुए, जबकि राष्ट्रीय औसत 422 है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘2024 में, इसके पिछले वर्ष की तुलना में मादक पदार्थ और अन्य नशीले पदार्थों की जब्ती में 106 प्रतिशत की वृद्धि हुई।