Laborer fell into 25 feet deep farm pond and died | 25 फीट गहरे फार्म पॉन्ड में गिरा मजदूर,मौत:…

शव बाहर निकालते हुए सिविल डिफेंस टीम।
सीकर के सदर थाना इलाके में गोठड़ा तगेलान गांव में काम करते समय एक मजदूर 25 फीट गहरे फार्म पॉन्ड में गिर गया। सूचना मिलने के बाद सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। जिन्होंने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला।
.
पॉन्ड में गहराई में काफी ज्यादा कीचड़ था,ऐसे में शव को निकालने में काफी समय लगा।
सीकर की सिविल डिफेंस टीम के मुताबिक गांव का रहने वाला मुकेश कुमार (30) पुत्र ओंकारमल निवासी गोठड़ा तगेलान मजदूरी का काम करता है। वह गांव में ही एक खेत में काम करने गया था। जहां पैर फिसलने से वह फार्म पॉन्ड में गिर गया।
सिविल डिफेंस टीम ने बताया कि फार्म पॉन्ड 100×100 साइज का है। जो करीब 25 फीट गहरा था। इसमें आज 17 फीट तक पानी है। इसमें नीचे की तरफ काफी ज्यादा कीचड़ था। ऐसे में मजदूर को निकालने में काफी समय लगा।