Action on contract carriage buses carrying illegal luggage | अवैध लगेज ढोने वाली कॉन्ट्रैक्ट…

आरटीओ प्रथम की ओर से अवैध लगेज ढोने वाली कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बसों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। परिवहन सचिव शुचि त्यागी के निर्देश पर आरटीओ प्रथम की टीम ने मंगलवार देर रात स्लीपर बसों पर विशेष अभियान चलाया। इसमें ओवरलोडिंग, फिटनेस और परमिट उल्लंघन जै
.
आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह ने बताया – लंबे समय से कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बसों की ओर से अवैध रूप से लगेज ढोने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 500 से ज्यादा वाहनों की तलाशी ली गई। इनमें से 200 से अधिक बसों पर चालान बनाए गए। लगेज ढुलाई और स्पीड गवर्नर से जुड़े मामले सबसे अधिक रहे। मौके पर ही 18 बसों को सीज किया गया। करीब 16 लाख रुपए का राजस्व सामने आया, जिनमें से 12 लाख से ज्यादा राशि मौके पर ही वसूली गई।
उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग, फिटनेस और परमिट उल्लंघन जैसी खामियों पर भी कार्रवाई की गई है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ओवरलोड और अन्य खामियों पर कार्रवाई
अभियान के दौरान 27 चालान ओवरलोडिंग के मामलों में बनाए गए। वहीं 30 से ज्यादा बसों पर अलग-अलग खामियों को लेकर कार्रवाई हुई। फिटनेस और परमिट उल्लंघन से जुड़े मामलों में भी कई बसें पकड़ी गईं। सीज़ की गई 18 बसों को गंभीर उल्लंघन की श्रेणी में रखा गया।
मौके पर वसूले गए 12 लाख रुपए
आरटीओ टीम की इस कार्रवाई से लगभग 16 लाख रुपए का राजस्व सामने आया। इनमें से 12 लाख रुपए से ज्यादा मौके पर ही वसूले गए। शेष राशि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमा होगी। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य अवैध लगेज ढुलाई पर रोक लगाना और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करना है।