बिजनेस

Gold Price Today (20 August 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News | चांदी…

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (20 August 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 20 अगस्त को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना का दाम 365 रुपए गिरकर 98,803 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना 99,168 रुपए पर था।

चांदी की कीमत आज 2,400 रुपए कम होकर 1,11,225 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,13,625 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,003,00 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,950
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,150 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,800
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,150 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,800
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,150 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,800
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,200 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,850

सोना इस साल अब तक ₹22,641 महंगा हुआ इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,641 रुपए बढ़कर 98,803 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 25,208 रुपए बढ़कर 1,11,225 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button