Women worshiped cow and calf | महिलाओं ने की गाय और बछड़े की पूजा: घरों में चाकू से कटी हुई…

जोधपुर में आज बच्छबारस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।
शहर में बुधवार को बच्छ बारस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है । महिलाओं ने गाय और बछड़े का पूजन कर अपने पुत्र और परिवार में सुख समृद्धि की मंगलकामना की। इस दिन शहर की प्रमुख गौशालाओं और मंदिरों में महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है। वहीं जिन घरों में गाय
.
इस मौके व्रत धारी महिलाएं थाली को विशेष रूप से सजाकर लाई। जिसमें अक्षत, कुमकुम, चंदन, अबीर, गुलाल, मेहंदी आदि पूजन सामग्री लेकर गौशाला पहुंची। महिलाओं ने गाय और बछड़े का माला पहनकर पवित्र जल अर्पित किया। बाद में गुलाल अबीर कुमकुम आदि पूजन सामग्रियों से पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि और अपने पुत्र के दीर्घायु की कामना भी की। व्रत धारी महिलाओं ने पूजन कर बछड़े की आरती भी उतारी। अपने पुत्र की भांति बछड़े का पल्लू से हवा कर दुलार भी किया। पूजन के बाद महिलाओं ने व्रत की पौराणिक कथा सुनी।
इस पर्व के दिन महिलाएं चाकू से कटी हुई वस्तु का और गाय के दूध से बने उत्पादों का प्रयोग नहीं करती है। इसके स्थान पर बाजार या मक्का से बनी खाद्य वस्तुओं को काम में लिया जाता है।
इस दिन महिलाएं चाकू से कटी हुई वस्तुओं को काम में नहीं लेती है। घर में आज के दिन मक्का और जवार से बने आटे की रोटी और अन्य चीज काम में लेते है। गेहूं का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
इधर पर्व के मौके पर घरों में आज विशेष तौर पर बाजरे की रोटी और अंकुरित अनाज की सब्जी बनाई गई। इस दिन गाय के दूध की जगह भैंस या बकरी के दूध का प्रयोग किया गया।