राष्ट्रीय

Breaking News LIVE Updates; | Delhi Jammu Kashmir News | भास्कर अपडेट्स: हिमाचल प्रदेश के…

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धर्मशाला के पास कुछ हिस्सों में सोमवार रात 9.28 बजे 3.9 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र धर्मशाला से 23 किलोमीटर दूर था। भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। राज्य के किसी भी हिस्से से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। कांगड़ा जिला सीस्मिक जोन 5 में आता है, जो एक हाई डैमेज रिस्क जोन में आता है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

मुंबई के अस्पताल से भागी गर्भवती बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में पकड़ा था

मुंबई के जेजे अस्पताल से फरार हुई 21 साल की गर्भवती बांग्लादेशी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नवी मुंबई पुलिस ने रुबीना इरशाद शेख नाम की महिला को इस महीने की शुरुआत में भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वह भायखला महिला जेल में बंद थी।

पुलिस ने बताया कि महिला को 15 अगस्त को इलाज के लिए जेजे अस्पताल लाया गया था। वहां उसने अपने साथ आई एक महिला कांस्टेबल को धक्का दिया और भीड़ का फायदा उठाकर भाग गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद उसे नवी मुंबई के घनसोली से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि महिला पहले से पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत आरोपों का सामना कर रही है। अब हिरासत से भागने के लिए उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button