Rahul Gandhi Vote Rights Yatra start from Sasaram | आज सासाराम से शुरू होगी राहुल की ‘वोट…

बिहार में राहुल गांधी की अब तक की सबसे बड़ी यात्रा 17 अगस्त से शुरू होगी। राहुल गांधी रविवार सुबह 11:05 पर दिल्ली से सासाराम के लिए रवाना होंगे।
.
उनके हेलिकॉप्टर की लैंडिंग जिले के एसपी जैन कॉलेज मैदान में होगी। इसके बाद वे सड़क मार्ग से सीधे सुआरा हवाई अड्डा पहुंचेंगे। जहां पर 12 बजे से 2 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और तेजस्वी यादव मौजूद रहेंगे। महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा 23 जिलों से गुजरेगी, जो 50 विधानसभा सीटों को कवर करेगी।
बुलेट की रोशनी में बना राहुल गांधी का हेलीपैड
प्रशासन ने राहुल गांधी के विशेष विमान के लिए पहले से चयनित बिहार पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड को बदलकर एसपी जैन कॉलेज कर दिया था।
आनन-फानन में जिला प्रशासन की ओर से शनिवार रात को बाइक की रोशनी में हेलीपैड बनाया गया। मजदूरों ने बताया कि, हेलिकॉप्टर के उतरने के लिए हेलीपैड बना रहे हैं।
DM उदिता सिंह ने बताया कि ‘राहुल गांधी के सभा और हेलिकॉप्टर लैंडिंग की जगह को बदला गया है। शहर से बाहर सभा और लैंडिंग की अनुमति दी गई है। ताकि व्यवस्थाओं में हमें परेशानी ना हो और लोगों को भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े।’
इस तरह बना राहुल का हेलीपैड, 3 तस्वीरें…
शनिवार देर रात बुलेट की रोशनी में राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को उतारने के लिए हेलीपैड बनाया गया।
रात में हेलीपैड का काम पूरा करने के लिए कई मजदूर लगाए गए।
हेलीपैड के निर्माण के दौरान पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
सासाराम से गया जाएंगे पैदल
जनसभा के बाद राहुल गांधी शाम 4 बजे डेहरी के लिए रवाना होंगे। वहां थाना चौक से गया तक पैदल मार्च की शुरुआत करेंगे। इस दौरान उनके साथ तेजस्वी यादव, मुकेश साहनी और महागठबंधन के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
पंडाल में 50 हजार लोगों के बैठने का इंतजाम
राहुल गांधी सभा के लिए वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया। 50,000 से अधिक कुर्सियां लगाईं गई है। पंडाल लगभग 20 लाख से अधिक रुपए में बनाया गया है।
जनसभा वाले ग्राउंड में राहुल गांधी का कटआउट लगाया गया है।
वोट अधिकार यात्रा का पूरा शेड्यूल
SIR को लेकर चुनाव आयोग पर हमलावर
महागठबंधन का कहना है कि वे इस यात्रा के जरिए लोगों तक अपनी बात रखेंगे और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करेंगे।
————-
ये खबर भी पढ़ें
भास्कर एक्सक्लूसिव- बिहार में 17 सिटिंग विधायकों के टिकट नहीं काटेगी कांग्रेस:महागठबंधन में 55 सीटों पर दावेदारी, टिकट बंटवारे में दिखेगा राहुल का सोशल फॉर्मूला
अबकी बार बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने प्रदर्शन में सुधार की पुरजोर कोशिश कर रही है। महागठबंधन में सीट का बंटवारा नहीं हुआ है, लेकिन कांग्रेस अंदरखाने चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवारों को चुनना शुरू करने वाली है। कांग्रेस की टॉप सोर्स के मुताबिक, पार्टी अपने वर्तमान विधायकों का टिकट नहीं काटेगी। उन्हें इसकी जानकारी दे दी गई है। पार्टी ने ऐसा निर्णय अंदरूनी सर्वे के आधार पर लिया है। पूरी खबर पढ़िए