राज्य

A masked miscreant stole the necklace from an elderly woman in the hospital | नकाबपोश-बदमाश ने…

बाड़मेर जिला सरकारी हॉस्पिटल में नकाबपोश बदमाश ने दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला के गले में पहनी सोने की कंठी लूट कर ले गया। महिला चिल्लाई और उसके पीछे भागी, लेकिन बदमाश भाग गया। महिला के गले में छिना छपटी में गले पर चोट भी लगी है। जानकारी मिलने पर पुलिस हॉस्

.

मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग मोहल्ला निवासी लेखराज की तबीयत बिगड़ने पर उसको बाड़मेर के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में शुक्रवार शाम को एडमिट करवाया था। आज सुबह उनकी पत्नी रूखमोंदेवी (62)j रात में उसके पास थी। शनिवार को सुबह करीब 9 बजे हॉस्पिटल से घर जाने के लिए रवाना हुई। हॉस्पिटल की पुरानी बिल्डिंग की गैलेरी में से जा रही थी। पीछे नकाबपोश एक बदमाश आया। गले में पहनी सोने की कंठी को छिनकर ले गया। बुजुर्ग महिला चिल्लाई लेकिन उस समय वहां पर कोई नहीं था। बदमाश के पीछे भी भागी लेकिन पकड़ नहीं पाई।

सूचना मिलने पर पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। सीसीटीवी फुटेज को खंगाले जिसमें एक युवक भागता हुआ नजर आया है। पुलिस उसके आधार पर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

पीड़िता बुजुर्ग महिला रूखमादेवी ने बताया- पीछे से आकर सीधा कंठी में हाथ डाला, मैंने विरोध किया इससे गले में चोट भी लगी है। सोने की कंठी करीब डेढ़ तोले की थी। जिसकी अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। पुलिस को सूचना दी है। सुआ देवी ने बताया- मेरे पिता हॉस्पिटल में एडमिट है। मम्मी घर पर जा रहे थे तभी बदमाशों ने कंठी लूट कर ले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button