राष्ट्रीय

Himachal Pradesh weather Update; More rain in monsoon session | Flash flood | Shimla Manali…

हिमाचल प्रदेश में बारिश भारी तबाही बरपा रही है। बीती रात की बारिश से चंडीगढ़-मनाली फोरलेन 3 जगह फिर से बंद हो गया है। मंडी ओट, कैंची मोड़ और जोगनी माता के समीप लैंडस्लाइड से सड़क रात से ही अवरुद्ध है। जोगनी नाले का पानी फोरलेन पर बह रहा है।

.

वहीं मंडी को कुल्लू को जोड़ने वाली वैकल्पिक सड़क वाया कटौला भी आईआईटी कमांद के पास बंद पड़ी है। इससे हाईवे पर दोनों ओर से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं और वाहन चालक हाईवे खुलने के इंतजार में बैठे हैं। मंडी के पंडोह में लैंडस्लाइड से बिजली का टावर धड़ाम हो गया।

शिमला के देवनगर में भी सुबह के वक्त टीसीपी दफ्तर के पास भारी लैंडस्लाइड हो गया। यहां पर 2 से ज्यादा गाड़ियां मलबे में दबने की सूचना है। इससे भट्टाकुफर-मैहली और आईएसबीटी सड़क बंद पड़ी है। इस लैंडस्लाइड के बाद इस पहाड़ी के पीछे बने भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है। शिमला के सुन्नी में सतलुज के तेज बहाल से पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 21 अगस्त तक कई भागों में बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने आज भी ऊना, कांगड़ा, चंबा और शिमला जिला में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में एक दो स्पेल तेज बारिश का हो सकता है। कल यानी 17 अगस्त को कांगड़ा, मंडी और शिमला जिला में बारिश का यलो अलर्ट है। 18 अगस्त को कांगड़ा व सिरमौर, 19 अगस्त को ऊना व कांगड़ा में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है।

शिमला के देवनगर में टीसीपी ऑफिस के पास लैंडस्लाइड

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर लैंडस्लाइड के बाद जाम में फंसी गाड़ियां और मलबा हटाते हुए जेसीबी

पल पल की अपडेट को नीचे ब्लॉग देखें..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button