राष्ट्रीय
Breaking News LIVE Updates | Delhi Mumbai News | भास्कर अपडेट्स: पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी…

7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज 7वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी समेत कई नेता दिल्ली में उनके समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ में श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था और वे तीन बार देश के प्रधानमंत्री चुने गए। वाजपेयी दशकों तक भाजपा का चेहरा रहे और पूर्ण कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे।
वाजपेयी 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक, फिर 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 1977 से 1979 तक प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के मंत्रिमंडल में भारत के विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य किया। 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया था।