राष्ट्रीय

Delhi NCR Rainfall Flood Damage Photos; Rajasthan Punjab | MP Himachal Haryana | बारिश-बाढ़ से…

  • Hindi News
  • National
  • Delhi NCR Rainfall Flood Damage Photos; Rajasthan Punjab | MP Himachal Haryana

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है। दिल्ली-NCR के कई इलाके शुक्रवार को भी यमुना नदी के पानी से जलमग्न रहे। मध्य प्रदेश में नदियां सड़कों के आर-पार बह रही हैं। हिमाचल प्रदेश में 11 दिनों बाद मणिमहेश यात्रियों का चिनूक हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू हुआ। हरियाणा में बाढ़ से बचने के लिए सड़कें खोद दी गई।

देश भर में बारिश-बाढ़ के 5 VIDEO देखिए…

हिमाचल प्रदेश में भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को चिनूक हेलिकॉप्टरों से 350 मणिमहेश तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू किया। ये तीर्थयात्री चंबा के भरमौर जिले में 11 दिनों से खराब मौसम के कारण फंसे थे।

पाकिस्तान से आने वाले बाढ़ के पानी से भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर कई किलोमीटर लंबा बाड़ डूब गया है। पंजाब के फिरोजपुर में शुक्रवार को लोगों ने रेत से भरी बोरियां रखकर बांध बनाया।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में शुक्रवार को एक कार पुल से कालीसिंध नदी में गिर गई। इसमें स्थानीय भाजपा नेता महेश सोनी के 26 साल का बेटा सवार था, जिसके नदी में बह जाने की आशंका है।

………………………………….

मौसम की यह खबर भी पढ़ें…

दिल्ली-NCR में बाढ़, नोएडा के कई सेक्टर डूबे:राजस्थान के अजमेर में बोराज तालाब टूटा, 1000 घरों में पानी; पंजाब में 43 मौतें

बारिश से पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक तबाही आ गई है। दिल्ली-NCR में लगातार बारिश के कारण यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नोएडा में सेक्टर-135 और सेक्टर-151 डूब गए हैं। राजस्थान के अजमेर में गुरुवार रात भारी बारिश के बाद बोराज तालाब की दीवार ढह गई। इससे 1 हजार से ज्यादा घरों में अचानक सैलाब आ गया। पूरी खबरें पढ़ें….

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button