BJP burns effigy of Rahul Gandhi in protest against his comment on PM’s mother | पीएम की मां पर…

बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां के लिए कांग्रेस और आरजेडी के मंच से अभद्र भाषा का प्रयोग करने के विरोध में गुरुवार को भाजपा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका।
.
भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ और देहात अध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया की अगुवाई में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर एकत्र हुए। यहां छाजेड़ ने कहा कि नारी का अपमान खुले मंच से किया गया और राहुल गांधी ने माफी तक नहीं मांगी। भारत देश में नारी को मातृत्व और देवी के रूप देखा जाता हे राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।
इसके बाद राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर सत्यप्रकाश आचार्य, प्रदेश चंपालाल गेदर, अखिलेश प्रताप सिंह, श्याम सिंह हाड़ला, कौशल शर्मा, राजेंद्र पंवार, दिलीप सिंह राजपुरोहित, दीपक पारीक, मोतीलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, गोपाल अग्रवाल,मनीष सोनी,महेंद्र ढाका समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।