राष्ट्रीय

Kannada Controversy | Karnataka CM Siddaramaiah ask President Murmu- Do you know Kannada | CM…

  • Hindi News
  • National
  • Kannada Controversy | Karnataka CM Siddaramaiah Ask President Murmu Do You Know Kannada

मैसूरु6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

1965 में बना AIISH भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय है।

मैसूर में 1 सितंबर को अखिल भारतीय वाणी एवं श्रवण संस्थान (एआईआईएसएच) का गोल्डर जुबली समारोह था। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू थीं। प्रोटोकॉल के मुताबिक कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया भी मौजूद थे, लेकिन स्वागत भाषण के दौरान सिद्धारमैया ने राष्ट्रपति से ही पूछ लिया कि क्या उन्हें कन्नड़ आती है, वे अपनी स्पीच कन्नड़ में देने वाले हैं।

सिद्धारमैया की स्पीच के बाद द्रौपदी मुर्मू ने सिद्धारमैया को लाजवाब कर दिया। उन्होंने कहा- मैं देश की हर भाषा, संस्कृति और परंपरा का सम्मान करती हूं। मैं कामना करती हूं कि सभी अपनी भाषा को जीवित रखें, अपनी परंपरा-संस्कृति को संरक्षित रखें। मैं शुभकामनाएं देती हूं। मैं धीरे-धीरे कन्नड़ सीखने का प्रयास करूंगी।

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद BJP ने इसे राष्ट्रपति का अपमान बताया। पूर्व मंत्री सुरेश कुमार ने कहा कि सद्धारमैया में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी या सोनिया गांधी से यही सवाल पूछने की हिम्मत नहीं है।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button