राष्ट्रीय

Rolling stones boulders hit private bus Bithal Rampur | Shimla | Himachal | Landslide | हिमाचल…

शिमला के रामपुर में चलती प्राइवेट बस पर गिरी बड़ी बड़ी चट्टानें।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के रामपुर में आज यात्रियों से भरी चलती प्राइवेट बस पर पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई। इससे दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि 11 यात्री घायल है। दो से तीन लोगों को हल्की चोटें आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पत

.

इस हादसे में महाराष्ट्र की विरानी पुत्री राम चरण निवासी जलगांव और एक नेपाली मूल की महिला की मौत हो गई। घायलों में मुंबई, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और केरल के टूरिस्ट भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, बाहरी राज्यों के टूरिस्ट किन्नौर के अलग अलग क्षेत्रों में घूमने आए हुए थे और आज शिमला की तरफ लौट रहे थे। हादसे के वक्त बस में 15 से ज्यादा यात्री सवार थे।

रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचाराधीन बस में घायल यात्री।

रामपुर से शिमला जा रही थी बस

पुलिस के अनुसार, HP-63A-1891 नंबर की प्राइवेट बस (विशाल ट्रैवल) रामपुर से शिमला की तरफ आ रही थी। रामपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर बिथल के पास काली मिट्टी इलाके में दोपहर करीब 3 बजे पहाड़ी से चट्टानें बस पर गिर गई, जो बस की एक साइड को चीरते हुए अंदर बैठी सवारियों के ऊपर गिर गई।

इससे बस में चीख पुकार मच गई। चट्टानों लगने से कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई है। ड्राइवर ने सूझबूझ के साथ घटनास्थल से कुछ फीट की दूर पर बस को खड़ा किया। इसके बाद सवारियों को नीचे उतारा गया।

शिमला के रामपुर में चलती बस पर चट्टानें गिरने से घायल यात्री।

स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस घटनास्थल को रवाना हुई। इसके बाद घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल में पहुंचाया गया।

इस हादसे के बाद शिमला जिला पुलिस ने रामपुर से कुमारसैन के बीच नेशनल हाईवे-05 पर यात्रा को टालने की एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया कि रामपुर से कुमारसैन के बीच कई स्थानों पर पत्थर व चट्टानें गिरने की घटनाएं सामने आई है। यात्रा को यह मार्ग सुरक्षित नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया।

मृतकों की लिस्ट

  1. लक्ष्मी विरानी, पुत्री राम चरण, निवासी जलगांव (मध्य प्रदेश)
  2. नेपाली महिला, पहचान नहीं हुई।

घायलों की लिस्ट

  1. श्रुति बेसमाकर, पुत्री किशोर बेसमाकर, समवानगर कांधी, वर्ली ईस्ट मुंबई
  2. अर्जुन, पुत्र अशोक पुनी थुसा, केरल
  3. रेशम, पुत्र छती राम, घांघिग, नेपाल
  4. हीना, पुत्री हर्षद, सभाजीनगर, अंधेरी ईस्ट, मुंबई
  5. मनी राम, पुत्र देवी राम, जाच, करसोग
  6. अभिषेक सिंह, पुत्र सुनील कुमार, खुरार, उत्तर प्रदेश
  7. मनोहर सिंह, पुत्र शंकर दास, मुनीष बाहली, रामपुर
  8. राकेश कुमार, पुत्र माल सिंह, बरी, किन्नौर
  9. रितिश, पुत्र ज्ञान चंद वर्मा, सबलीग, कुमारसैन
  10. रितिका, पुत्री सुरेश, पुणे, महाराष्ट्र
  11. एक घायल की पहचान नहीं।

इस घटना से जुड़े PHOTOS…

प्राइवेट हादसे में घायल व्यक्ति खनेरी अस्पताल में उपचाराधीन।

खनेरी अस्पताल में उपचाराधीन बस में घायल यात्री।

रामपुर के बिथल में बस के अंदर आई चट्टान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना पर शोक व्यक्ति किया।

रामपुर के बिथल हादसे से जुड़ी PHOTOS..

रामपुर के बिथल में चट्टानें गिरने से क्षतिग्रस्त बस

शिमला जिला के रामपुर के बिथल में चट्टानें गिरने से क्षतिग्रस्त बस

रामपुर के बिथल में चट्टानें गिरने से क्षतिग्रस्त बस।

रामपुर से शिमला आ रही बस पर बिथल में गिरी चट्टानें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button