Chhattisgarh Ganesh Visarjan Car Accident Tragedy | Jashpur News | बोलेरो ने श्रद्धालुओं को…

जुरूडांड गांव में तेज रफ्तार बोलेरो गणेश विसर्जन करने जा रहे लोगों के बीच घुस गई।
जशपुर जिले के जुरूडांड में गणेश विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 से ज्यादा घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल 18 ग्र
.
यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम जुरूडांड के श्रद्धालु मंगलवार रात गणेश विसर्जन के लिए बाजे-गाजे के साथ निकले थे। विसर्जन में करीब 150 श्रद्धालुओं की भीड़ थी। इस दौरान रात करीब 11 बजे रायकेरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो भीड़ में घुस गई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मृतकों को 50-50 लाख और गंभीर घायलों को 5-5 लाख मुआवजा देना चाहिए।
देखिए पहले ये तस्वीरें…
हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
मंगलवार रात गणेश विसर्जन के लिए ग्रामीण निकले थे।
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को अंबिकापुर रेफर किया गया।
3 की मौत, 20 घायल
- अरविंद करकेट्टा (19)
- विपिन प्रजापति (17)
- खिरोवती यादव (32)
20 घायलों को दूसरे वाहनों की मदद से बगीचा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही जशपुर विधायक रायमुनी भगत, कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन बगीचा पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। साथ ही डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
एम्बुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
नशे में था ड्राइवर, लोगों ने पीटा
वहीं, प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल 18 ग्रामीणों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद भीड़ ने बोलेरो ड्राइवर सुख सागर यादव को पकड़कर जमकर पीटा। वो नशे में था। मारपीट में घायल ड्राइवर को भी इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
हादसे में घायलों का अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है।
2021 में पत्थलगांव में हुई थी घटना
साल 2021 में जिले के पत्थलगांव में ऐसी ही एक दुर्घटना हुई थी। 15 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा में गांजा से भरे एक चार पहिया वाहन बेकाबू होकर भीड़ में घुस गई थी। इस घटना में एक श्रद्धालु की मौत हो गईं थी और 12 लोग घायल हो गए थे।
……………………………….
हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
रायपुर में कार से बुजुर्ग को कुचलने का VIDEO:टक्कर के बाद 6KM तक घसीटा, कई जगहों से उधड़ गई चमड़ी; सड़क पर बहता रहा खून
एक तेज रफ्तार कार ने शख्स को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रमेशरू साहू कार के निचले हिस्से में फंस गए।
रायपुर में तेज रफ्तार कार ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया। बुजुर्ग को करीब 6 किलोमीटर तक घसीटता रहा, जिससे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। हादसे के बाद रायपुर-बलौदाबाजार सड़क पर लंबी दूरी तक खून बिखरा दिख रहा है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…