उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 में एक और प्रोबेशनर उप निरीक्षक गिरफ्तार अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस…

एसओजी राजस्थान ने आज एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में लीक पेपर पढ कर परीक्षा पास करने वाले प्रोबेशनर एसआई को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार अशोक कुमार ने 8 लाख रुपए देकर लीक परीक्षा पेपर लिया जिस के कारण उस के लिखित परीक्षा में 310.39 अंक आए। आरोपी अजमेर पुल
.
एडीजी एसओजी वीके सिंह ने बताया कि एसओजी में पेपर लीक को लेकर जांच चल रही हैं। अनुसंधान एवं गोपनीय सूचना से पता चला कि अशोक सिंह (30) पुत्र मोहनसिंह राजपुरोहीत ग्राम हनुमान नगर, नारवांकला, पुलिस थाना खींवसर जिला नागौर हाल प्रशिक्षु उ.नि. पुलिस लाईन अजमेर ने पूर्व में गिरफ्तार विनोद कुमार जाट उर्फ विनोद रेवाड निवासी पापडीया की ढाणी, डूंगरी कला पुलिस थाना रेनवाल जिला जयपुर से पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा से पहले 8 लाख रूपये में सौदा कर उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 का14 सितम्बर को आयोजित होने वाला दोनों पारियों का पेपर लिया था। दोनों पारियों की लिखित परीक्षा से पूर्व लीक सॉल्वड पेपर विनोद रेवाड के मार्फत वाट्स अप प्राप्त कर पढ कर परीक्षा दी जिसके कारण अशोक सिंह ने लिखित परीक्षा में कुल 310.39 अंक प्राप्त कर लिखित परीक्षा पास की। अशोक सिंह का उपनिरीक्षक के पद पर अंतिम रूप से मैरिट क्रमांक 396 पर चयन हुआ था। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया हैं।
एसओजी अब तक की जांच के बाद 55 प्रशिक्षु उप निरीक्षक सहित कुल 124 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।