राष्ट्रीय

Saurabh Rajput Murder Murder; Muskan Rastogi Pregnancy | Sahil Shukla | मेरठ जेल में बंद…

‘श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ था। मैं भी सजा काट रही हूं। एक बच्चा मेरी कोख में पल रहा है। अब मैं श्रीकृष्ण जैसा बेटा चाहती हूं।’

.

महिला बंदियों से ऐसी इच्छा पति सौरभ की हत्या में बंद मुस्कान रस्तोगी ने जताई है। कोर्ट में पेशी के दौरान ये बातें सामने आईं कि मुस्कान ने कृष्ण जन्माष्टमी पर व्रत रखा था। वो जेल में प्रेग्नेंट महिलाओं की बैरक में बंद है। मुस्कान का यह स्टेटमेंट आने के बाद एक बार फिर चर्चा शुरू हो चुकी है कि आखिर उसके बच्चे का पिता कौन है?

दरअसल, मुस्कान का 27 अगस्त को अल्ट्रासाउंड कराया गया था। डॉक्टर के मुताबिक, वह करीब 26 सप्ताह पहले प्रेग्नेंट हुई थी। देखा जाए तो यह वही टाइम है, जब सौरभ लंदन से मेरठ आया था, यानी 22 फरवरी के आस-पास का।

दूसरी तरफ, मुस्कान अपने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ भी लगातार संपर्क में थी। उससे संबंध भी बना रही थी। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि ये बच्चा उसके पति सौरभ का है या फिर जेल में उसके साथ सजा काट रहे बॉयफ्रेंड साहिल का।

वहीं, सौरभ का परिवार पहले ही कह चुका है कि पुलिस को कानूनी प्रक्रिया से बच्चे का DNA टेस्ट कराना चाहिए। जिससे साफ हो सके कि बच्चे का असली पिता कौन है? अगर यह बच्चा सौरभ का होगा, तो उसकी परवरिश परिवार करेगा।

दूसरी तरफ, कोर्ट में सौरभ हत्याकांड की का ट्रायल शुरू हो चुका है। गवाहों के बयान हो रहे हैं। पुलिस ने मुस्कान और साहिल के खिलाफ मजबूत केस तैयार किया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

17 मार्च, 2025 को मुस्कान को पुलिस ने पकड़ा था। उसको सौरभ के घर लाया गया था।

पीएल शर्मा जिला अस्पताल में मुस्कान का अल्ट्रासाउंड हुआ था। पढ़िए रिपोर्ट में क्या आया…

मुस्कान और उसका बेबी, दोनों स्वस्थ्य हैं। बच्चा सही से डेवलप हो रहा है। खून का स्तर सही है। कोई हेल्थ इश्यू नहीं है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्कान 26 सप्ताह पहले प्रेग्नेंट निकली है। डॉक्टर्स के मुताबिक, प्रेग्नेंसी की डेट में 7 से 8 दिन का फर्क आ सकता है। अब 2 सवाल उठते हैं। पहला- क्या ये बच्चा सौरभ का है? दूसरा- बच्चा कहीं साहिल का तो नहीं?

आशंका- 1. सौरभ पिता हो सकता है… मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के मुताबिक, प्रेग्नेंसी 26 सप्ताह पहले की है। सौरभ 22 फरवरी को मेरठ आया था। उसने पहले बेटी पीहू का बर्थडे सेलिब्रेट किया। फिर पत्नी मुस्कान का बर्थडे मनाया था। 22 फरवरी से 3 मार्च तक मुस्कान और सौरभ एक-दूसरे के साथ थे। प्रेग्नेंसी पीरियड को देखें, तो इस बच्चे का पिता सौरभ हो सकता है। क्योंकि, सौरभ के मेरठ आने के बाद मुस्कान उस दौरान साहिल से कम ही मिली होगी।

17 मार्च को साहिल को पकड़ा गया था। पुलिस केस की जांच के लिए उसके घर गई थी।

आशंका- 2. साहिल पिता हो सकता है… जब सौरभ को मुस्कान के बॉयफ्रेंड साहिल और अवैध संबंधों का पता चला, तब दोनों में अक्सर झगड़ा होने लगा था। सौरभ-मुस्कान के बीच अच्छे संबंध नहीं होने से यह बच्चा साहिल का भी हो सकता है। क्योंकि, साहिल और मुस्कान 3 मार्च को सौरभ की हत्या करने के बाद 17 मार्च तक एक-दूसरे के साथ थे।

दोनों ने 4 मार्च को मेरठ से शिमला जाने के बाद वहां शादी की थी, फिर हनीमून मनाया था। दोनों 15 दिन के टूर में 24 घंटे एक-दूसरे के साथ थे। दोनों के बीच पहले से भी संबंध थे।

4 जुलाई से कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ सौरभ हत्याकांड में 4 जुलाई से कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ था। सुनवाई लगातार हो रही है। गवाहों के बयान हो रहे हैं। पूरे केस में अब तक 24 सुनवाई हो चुकी हैं। सौरभ के बड़े भाई राहुल के बयान सबसे पहले हुए। लगातार 10 तारीखों पर राहुल से सवाल-जवाब किए गए। इसके बाद मां रेणू देवी को कोर्ट में बुलाया गया। अब अन्य गवाहों के कोर्ट में बयान कराए जा रहे हैं।

यही वो नीला ड्रम है, जिसमें सौरभ रस्तोगी की बॉडी के 4 टुकड़े करके सीमेंट से जमा दिया गया था।

मुस्कान-साहिल का केस सरकारी वकील लड़ रहे मुस्कान और साहिल ने जेल में रहते हुए अपने लिए सरकारी वकील की मांग की थी। उनको सरकार की तरफ से सीनियर लॉयर रेखा जैन मिली हैं। वही उनका केस लड़ रही हैं। वहीं, सौरभ के परिवार ने सीनियर एडवोकेट विजय बहादुर सिंह को अप्वाइंट किया है। सरकार की ओर से DGC केके चौबे इस केस को लगातार हैंडल कर रहे हैं।

अब तक 6 गवाहों के बयान पूरे इस केस में अब तक 6 गवाहों के बयान पूरे हो चुके हैं। 7वां गवाह सीमेंट विक्रेता आशु उर्फ अक्षय के भी बयान हो चुके हैं। जिसके बयानों पर कोर्ट में क्रॉस सवाल होने हैं।

केस में कुल 34 गवाह हैं, इनमें मुख्य गवाहों की गवाही लगभग हो चुकी है। इन गवाहों में कैब चालक, हिमाचल-उत्तराखंड के जिन होटलों में मुस्कान-साहिल ठहरे थे, वहां के स्टाफ और मैनेजर के बयान हो चुके हैं। साथ ही, पोस्टमॉर्टम हाउस में नीला ड्रम काटने वाले मजदूरों, ड्रम लेकर जाने वाले मजदूरों, सभी दुकानदारों सहित डॉक्टर को गवाह बनाया गया है।

अब प्रेग्नेंसी को जानिए

7 अप्रैल – जेल में मुस्कान की तबीयत बिगड़ी। मेडिकल अस्पताल में उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया।

12 अप्रैल – अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट मुस्कान डेढ़ महीने की प्रेग्नेंट निकली।

27 अगस्त – मुस्कान का दोबारा अल्ट्रासाउंड हुआ, इसमें साढ़े 6 महीने की प्रेग्नेंसी निकली।

————————— यह खबर भी पढ़ें

प्रिया सरोज बोलीं- रिंकू से अरेंज नहीं, लव मैरिज, मछलीशहर मेरी कर्मभूमि है, इसे नहीं छोड़ सकती

लोकसभा में सबसे युवा महिला सांसद प्रिया सरोज ने पहली बार क्रिकेटर रिंकू सिंह से अफेयर और अपनी आगे की राजनीति पर बेबाकी से बात रखी। उनका अफेयर 2022 में शुरू हुआ था। जल्द ही दोनों शादी करेंगे। प्रिया सरोज सपा के कद्दावर नेता तूफानी सरोज की बेटी हैं। वह मछलीशहर से सांसद हैं। उनकी रिंकू से अरेंज मैरिज है या लव मैरिज? शादी कब होगी? शादी के बाद कहां जाने का प्रोग्राम है? मोदी पसंद हैं या योगी? दैनिक भास्कर के इन सवालों के उन्होंने जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button