राष्ट्रीय

Punjab Rain Forecast – Flood Situation – Dam Water Level Live Update, CM Bhagwant Mann and…

भाखड़ा से पानी छोड़े जाने के बाद नंगल में डैम को मजबूत करने में जुटे रहे स्थानीय लोग।

पंजाब के सभी 23 जिले इस समय बाढ़ से जूझ रहे हैं। कई जगह लगातार तेज बारिश हो रही है, जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक करीब 1400 गांव पानी में डूबे हुए हैं।

.

इनमें सबसे ज्यादा असर गुरदासपुर के 324 गांवों पर पड़ा है। अमृतसर में 135, बरनाला में 134 और होशियारपुर में 119 गांव प्रभावित हुए हैं। 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 लोग अब भी लापता हैं।

हरिके पत्तन हेड वर्क्स से 3 लाख 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने तरनतारन को हाई फ्लड एरिया घोषित कर दिया है। इस पानी का असर फाजिल्का और फिरोजपुर के कई गांवों में पड़ेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर में बाढ़ प्रभावित एरिया का जायजा लेने जाएंगे।

पंजाब में बाढ़ राहत कार्य की तस्वीरें..

फिरोजपुर एरिया में लोग डैमों को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

चमकौर साहिब में देर रात भी बाढ़ प्रभावित एरिया में बचाव कार्य चलता रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button