राज्य

RLP MP said- I will put an end to your minister’s fluttering | बाड़मेर में हनुमान बेनीवाल…

आरएलपी संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंत्री केके विश्नोई पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- बाड़मेर, धोरीमन्ना और गुड़ामालानी आपका मंत्री (उद्योग राज्य मंत्री के.के विश्नोई) बड़ी फड़फड़ाहट कर रहा है। इसलिए मैं यहां आया हूं। उसकी फड़फड़ाहट भी मिटा दे

.

बेनीवाल मंगलवार को हेलिकॉप्टर से बाड़मेर के धोरीमन्ना स्थित भीमथल गांव में निमार्णाधीन वीर तेजाजी मंदिर पहुंचे थे। वहां जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- युवाओं के सपनों को जिस तरीके से बीजेपी ने तार-तार किया। वो तेजाजी महाराज की कृपा थी कि हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार को नतमस्तक होना पड़ा। यह बहुत बड़ा तेजा भक्तों को तोहफा मिला है। हाईकोर्ट से न्याय मिला।

बेनीवाल ने कहा कि हमारी हाथ की रेखा में यह जरूर है कि हमारे यहां से गए हुए थोड़े समय के लिए लड़ सकते है। अंतिम लड़ाई तेजा भक्त और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जीतेगी राजस्थान में।

बेनीवाल का भीमथल गांव पहुंचने पर हल दिया।

पूर्व सीएम पर पलटवार किया उन्होंने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के आरोपों पर भी पलटवार किया। सांसद ने कहा कि मैं तो पायलट को सीएम बनाना चाहता था। गहलोत के पक्ष में नही था। गहलोत ने चर्चा में आने के लिए, राजस्थान में कितना बंटाधार किया। पायलट ने राजस्थान का बंटाधार किया। सारा भ्रष्टाचार राजस्थान में पैदा कर दिया। कितना सीधा था हमारा राजस्थान। महिला उत्पीड़न में एक नंबर, सबसे ज्यादा पेपर लीक की घटनाएं। जब दिल्ली जाता हूं तो दूसरे राज्य के एमपी कहते है कि हमारे बच्चों को डिग्री नहीं मिल रही है। राजस्थान से डिग्री दिला दोंगे क्या। फर्जी डिग्रियों का गढ़ बन गया राजस्थान। सबको ठीक करेंगें। समय लग सकता है। हनुमान बेनीवाल रुकने वाला नहीं है।

बेनीवाल ने कांग्रेस-बीजेपी के नेताओं को पार्टी में आने का दिया न्योता बेनीवाल ने कहा कि मुझे वो जमाना याद आ गया। साल 2003 में धमेंद्र और हेमामालिनी से लेकर तमाम देश के बड़े नेताओं से लड़ लिया। आप का डंका देश में बजा दिया। पीएम मोदी तीनों कृषि बिल लाए थे। तब उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा के हमारे नेताओं के जंग लग गया था। तब किसानों के लिए मोदी की सत्ता को टोकर मारी। सड़कों पर आपके साथ रहा। किसानों को न्याय दिलाया।

दूसरी पार्टियों में हमारे मजबूत नेता बैठे है। उनको मैं अपनी पार्टी में आमंत्रित करता हूं। कांग्रेस-बीजेपी में कब तक बैठे रहेंगे। यह तो आपका खुद का दल और परिवार है। सब लोग आमंत्रित हो। हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलो।

वीर तेजाजी मेला स्थल पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोग।

70 साल में हमारा एक बार भी होम मिनिस्टर नहीं बना सांसद ने कहा कि 70 साल में हमारा होम मिनिस्टर नहीं बना राजस्थान में, सीएम तो छोड़िए। यह सोचने वाली बात है। मोदी का पहला कैबिनेट है, जिसमें एक भी जाट कैबिनेट मंत्री नहीं है। धनखड़ को हटा दिया। वो खुद ही चुप है। मैं क्या कर सकता हूं। मैंने कहा- बोलो धनखड़ साहब, घेर लेंगे दिल्ली को। सतपाल मलिक की डेथ हुई, तिरंगे से सम्मान नही दिया।

राहुल, प्रियंका गांधी कर्नल साहब को फूल नहीं चढ़ा सकते क्या? बेनीवाल ने कर्नल सोनाराम चौधरी की डेथ (दिल्ली) हुई कांग्रेस वालों ने माल्यार्पण भी नहीं किया। कांग्रेस ऑफिस में दो घंटे नहीं रखा। हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के अंदर उनका शव पड़ा था। यह तो मैंने बोल दिया। वरना आपको पता नहीं लगता। क्या-क्या कांग्रेस पार्टी ने किया। क्या राहुल, प्रियंका गांधी हमारे कर्नल साहब को फूल नहीं चढ़ा सकते है। क्या इतने कमजोर है। हमारी राजनीतिक विचारधारा अलग हो सकती है। लेकिन किसान और कौम की बात आएगी तो सबसे पहले गोली खाने के लिए बेनीवाल आगे खड़ा मिलेगा।

बेनीवाल बोले- मैं कोई पागल नहीं हूं देश में घूम रहा हूं आरएलपी सुप्रीमो ने कहा- बाड़मेर से मुझे ताकत देना। शेखावटी उठ खड़ा हुआ है। लोग बोल रहे है हमें आरएलपी चाहिए। बंद करों बाकी दुकानें। गुड़ामालानी की सीट बीजेपी को हराकर कांग्रेस को दे देते हो, कांग्रेस को हराकर बीजेपी को दे देते हो। उससे मुझे क्या फायदा। मैं कोई पागल नहीं हूं, जो देश में घूम रहा हूं। कांग्रेस-बीजेपी को घर बैठाओ, आरएलपी को ताकत दो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button