राष्ट्रीय

PM Modi Mother Abuse Case; BJP Vs Congress RJD | Rahul Gandhi Bihar Yatra | मां को गाली पर…

अपनी मां को याद कर PM मोदी कई बार भावुक हुए। प्रधानमंत्री की बातें सुनकर बिहार BJP अध्यक्ष रो पड़े।

बिहार के दरभंगा में 27 अगस्त को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी की मां को गाली दी गई थी। इसके 7वें दिन मंगलवार को PM मोदी ने सामने आकर गाली देने का जवाब दिया है।

.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- बिहार में कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं, ये देश की मां-बहन, बेटी का अपमान है।

पीएम ये कहते हुए भावुक हो गए। उन्हें इमोशनल देख बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की आंखों में भी आंसू आ गए। मोदी की बात सुनकर बिहार राज्य जीविका निधि शाखा सहकारी संघ लिमिटेड के कार्यक्रम में आईं महिलाएं भी रोने लगीं।

पीएम मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े थे। कार्यक्रम में PM ने इस संस्था के बैंक खाते में 105 करोड़ रुपए की राशि भी ट्रांसफर की।

तीन फोटो में देखिए पीएम, प्रदेश अध्यक्ष और महिलाएं भावुक हुईं

पीएम मोदी अपने 36 मिनट के भाषण में कई बार भावुक हुए।

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी पीएम को देखकर रोने लगे।

कार्यक्रम में जायसवाल के ठीक पीछे बैठी महिला भी पीएम की बात सुनकर रोती नजर आई।

अपने 36 मिनट के संबोधन में पीएम मोदी ने कहा-

इस घटना की जितनी पीड़ा मेरे दिल में है, उतनी ही तकलीफ मेरे बिहार के लोगों के दिल में भी है। मैं आपसे अपना दुख साझा कर रहा हूं, ताकि मैं इस पीड़ा को झेल पाऊं।

PM ने कहा, ‘मैं गरीब परिवार से हूं। समाज और देश की सेवा में लगा हूं। मैंने हर दिन हर क्षण अपने देश के लिए, देशवासियों के लिए मेहनत की। इसमें मेरी मां का आशीर्वाद, मेरी मां की बहुत बड़ी भूमिका थी। मुझे जन्म देने वाली मां ने मुझे अपने दायित्वों से मुक्त कर दिया था।’

पीएम के भाषण की 5 बड़ी बातें…

  • मुझे आज इस बात की पीड़ा है। मां ने मुझे देश सेवा के लिए रवाना किया था। हर मां चाहती है कि बेटा बड़ा हो। मेरे लिए कुछ करे। मेरी मां ने ऐसा नहीं सोचा। उन्होंने मुझे आपके लिए भेजा।
  • मां का स्थान देवी-देवताओं से ऊपर माना जाता है। बिहार के ही संस्कार हैं। माई के स्थान देवता से भी ऊपर होवेला। काही के आपन बाल बच्चा खातिर ऊ कोनो देवी नियर पोल पास के बड़ा करेली…माई के बिना कोनो जिंदगी ना बनप सकेला।’
  • ये गालियां करोड़ों माताओं-बहनों को दी गईं। ये शाही खानदानों में पैदा हुए युवराज इस पीड़ा को नहीं समझ सकते हैं। ये नामदार लोग सोने-चांदी के चम्मच लेकर पैदा हुए हैं।
  • गंदी नाली का कीड़ा, जहर वाला सांप, बिहार चुनाव में मुझे तू, तड़ाक कर के गाली देकर बोलते हैं। इनकी नामदार वाली सोच बार-बार उजागर होती है। इसी सोच से अब मेरी मां जिसका शरीर नहीं रहा। जिसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं। अपने मंच से गालियां दिलवा रहे हैं।
  • आज से 20 दिन बाद नवरात्रि शुरू होगी, इसके बाद छठ मइया की पूजा होगी। छठ का पर्व मनाया जाएगा। भारत की धरती ने मां का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं किया है। मैं बिहार के लोगों से भी कहूंगा, इस अपमान की भरपाई बिहार के हर बेटे की जिम्मेदारी है। RJD और कांग्रेस के नेता जहां भी जाएं, जिस गली में भी जाएं। उन्हें चारों तरफ आवाज आनी चाहिए।

4 सितंबर को NDA का बिहार बंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के मामले में 4 सितंबर को NDA ने बिहार बंद बुलाया है। ये जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी। बंद के दौरान सड़कें और दुकानें बंद रहेंगी।

हालांकि, रेलवे और इमरजेंसी सेवा पर चालू रहेगी। महिला मोर्चा इसकी कमान संभालेगी। NDA के सभी घटक दलों ने बिहार बंद का समर्थन किया है

CM बोले- हमने महिला सशक्तीकरण पर शुरू से जोर दिया

इधर, कार्यक्रम में PM के संबोधन से पहले CM नीतीश ने कहा, ‘जीविका निधि का शुभारंभ किया जा रहा है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करता हूं। इससे जीविका दीदी को राशि मिलने में सुविधा होगी।’

‘राज्य सरकार ने इस काम के लिए 1000 करोड रुपए की स्वीकृति दी है। जिसमें से 105 हजार करोड़ की राशि जीविका दीदी के खाते में भेजी जा रही है।’

मुख्यमंत्री ने कहा, ’24 नवंबर 2005 को जब हमारी सरकार बनी तो महिलाओं के लिए काम हुआ। उसके पहले वालों ने कोई कुछ काम नहीं किया। हमने महिला सशक्तीकरण पर शुरू से जोर दिया। साल 2013 से पुलिस में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। 2006 में हमने विश्व बैंक से लोन लेकर स्वंय सहायता समूह का गठन किया जिसका नाम हमने जीविका दिया।’

—————

इसे भी पढ़िए…

राहुल की यात्रा में PM को गाली, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े:पटना में चले लाठी-डंडे, मुजफ्फरपुर-आरा में भी झड़प; गाली देने वाला आरोपी गिरफ्तार

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी को गाली देने के मामले में शुक्रवार को पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। वो राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button