राज्य

Child dies due to drowning in Nadi in Valoria | वालोरिया में नाड़ी में डूबने से बच्चे की मौत:…

पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

सिरोही के रोहिड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। वालोरिया के पगाराफली नाड़ी में नहाने गए बालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मालाराम (7) पुत्र मगाराम के रूप में हुई है।

.

मालाराम पगाराफली नाड़ी में नहाने गया था। नहाते समय उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथियों ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया। सूचना मिलते ही रोहिड़ा थाने से एएसआई छेल सिंह देवड़ा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नाड़ी से बाहर निकलवाया। बच्चे को तुरंत रोहिड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि बच्चा किन परिस्थितियों में अकेले नाड़ी में नहाने गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button