राष्ट्रीय

Prime Minister Narendra Modi called Punjab CM Bhagwant Mann and took flood situation update |…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश दौरे से लौटते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात की। उन्होंने पंजाब में बारिश और बाढ़ से उत्पन्न हालात की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

.

पंजाब के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब 2.56 लाख लोग सीधे प्रभावित हुए हैं और अब तक 29 लोगों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री मान ने पीएम को पत्र भी लिखा था, जिसमें उन्होंने केंद्र से 60 हजार करोड़ रुपए का बकाया फंड जारी करने और एसडीआरएफ नियम बदलकर किसानों को 50 हजार रुपए तक का मुआवजा बढ़ाने की मांग की।

सीएम भगवंत मान गुरदासपुर में बाए़ का जायजा लेते हुए। (फाइल फोटो)

पहले गृहमंत्री ने किया था फोन इससे पहले कल सुबह देश के गृहमंत्री अमित शाह ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को फोन किया था। साथ ही पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया था। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि दो दिन पहले सीएम भगवंत मान प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था।

साथ ही अपने 60 हजार करोड़ रुपए की मांग की थी। पत्र में डिटेल से सारी जानकारी दी गई थी। आज जैसे ही मीडिया के जरिए गृहमंत्री को पता चला तो उन्होंने फोन किया। लेकिन उन्होंने कोई भरोसा नहीं दिलाया कि हम 60 हजार करोड़ जारी करेंगे।

वहीं, उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री देश की छोटी-छोटी बात पर ट्वीट कर देते हैं, लोगों को जन्मदिन पर बधाइयां दे देते हैं, लेकिन पंजाब पर भारी मुसीबत आई है। लेकिन बीजेपी की नेशनल लीडरशिप ने दो शब्द भी सहानुभूति के नहीं बोले हैं। वह चुप बैठे हैं और पंजाब को बर्बाद होते हुए देख रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button