राष्ट्रीय

Haryana Monsoon heavy Rain Alert yellow alert Weather Change Update|Haryana | हिसार में…

हिसार के कोथ कलां गांव में मकान की छत गिरने से महिला की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए।

हरियाणा में आज (2 सितंबर) सुबह से हिसार, पानीपत, यमुनानगर, करनाल, जींद, झज्जर और चरखी दादरी में रुक-रुककर बारिश हो रही है। भिवानी, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला के कुछ स्कूलों में आज छुट्‌टी कर दी गई है। गुरुग्राम के दफ्तरों में वर्क

.

हिसार के कोथ कलां गांव में देर रात बारिश के कारण एक मकान की छत अचानक गिर गई। मलबे के नीचे दबने से महिला रायशा (33) की मौत हो गई, जबकि उसका पति और तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फरीदाबाद में यमुना नदी का पानी राजपुरा गांव के खेतों में भर गया है। खेतों के सभी रास्ते बंद हो चुके हैं, और करीब 50 एकड़ फसल में पानी भरा हुआ है। सिरसा के जोड़किया व पोहड़का गांव में भी देर रात 3 अलग-अलग मकानों की छत गिर गई, जिसमें 2 युवकों को चोटें आई हैं।

बारिश से जुड़े PHOTOS….

अंबाला में चंडीगढ़ हाईवे की सर्विस लेन पर पेड़ टूटकर गिर गया।

सिरसा के जोड़किया गांव में बारिश में मकान की छत गिर गई।

झज्जर के खरहर गांव में घर में घुसा बारिश का पानी।

फरीदाबाद के प्रह्लादपुर में झुग्गी में 12 फीट लंबा अजगर।

प्रदेश में नदियों की क्या स्थिति…

यमुना नदी: यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज से छोड़े पानी के बाद यमुना के आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट है। हथिनीकुंड बैराज पर सोमवार रात 12 बजे 2 लाख 29 हजार 834 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया था। मंगलवार सुबह 6 बजे यह 2 लाख 7 हजार 721 दर्ज किया गया।

घग्गर नदी: सिरसा में 34 हजार 500 क्यूसेक पानी चल रहा है। तटबंध पर बसे 20 से ज्यादा गांवों को खतरा है। पानी किनारों को छूता हुआ चल रहा है। शाम तक पानी बढ़ने की आशंका है। इसके बाद खतरा ज्यादा बढ़ जाएगा।

मारकंडा: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में रात 10 बजे तक मारकंडा नदी में करीब 27 हजार क्यूसेक पानी था। मारकंडा खतरे के निशान पर बह रही है। गांव हेमामाजरा में नदी का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ गया है।

टांगरी: अंबाला में टांगरी नदी में फिलहाल लगभग 11 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। हालांकि, यह अभी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन अगर अधिक बारिश हुई तो जलस्तर बढ़ सकता है।

यमुनानगर के टापू कमालपुर में यमुना के तेज बहाव से कटाव हो रहा है।

बारिश से प्रभावित टॉप जिलों का हाल

पंचकूला: बारिश और जलभराव के कारण मोरनी ब्लॉक के सभी स्कूल बंद हैं। इसी तरह, बरवाला ब्लॉक के 13, पिंजौर के 12 और रायपुररानी के 2 स्कूल बंद हैं। पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए खतौली जाने वाले यात्रियों को मौली-रायपुर रानी मार्ग या मट्टावाला मार्ग से जाने की सलाह दी गई है। बरवाला की ओर जाने वालों को प्रशासन ने डेराबस्सी मार्ग इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है।

फरीदाबाद: यमुना नदी का पानी बसंतपुर गांव में घुस गया है, जहां करीब 200 मकानों को खाली करा लिया गया है। यमुना की तलहटी में बने लगभग 6 हजार मकानों के निवासी परिवार सहित सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। राजपुरा गांव के खेतों में भी पानी भर गया है।

हिसार: हिसार में 7 ड्रेन टूटने से 180 गांव जलमग्न हैं। 33 केवी के सब 2 स्टेशन पानी में डूबे हुए हैं। 25 गांवों में बिजली गुल है। आर्यनगर-बरवाला सीएचसी दूसरी जगह शिफ्ट कर दी गई। मंत्री रणबीर गंगवा के ससुराल आर्यनगर का सबसे बुरा हाल है। यहां अस्पतालों से लेकर स्कूल तक सब पानी में डूब गए हैं। शिक्षा विभाग ने आर्य नगर के प्राइमरी स्कूल को पानी भरने के कारण बंद कर दिया है। इसी प्रकार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल में भी पानी भर गया।

गुरुग्राम: जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम और स्कूलों को ऑनलाइन क्लास चलाने की सलाह दी है। लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और गैर-जरूरी काम टालने के लिए कहा गया है। शहरी क्षेत्र में सड़कों से पानी उतर गया है, हालांकि कुछ जगहों पर अभी भी पानी भरा हुआ है। कादरपुर में अरावली का बांध टूटने से कई गांवों में डेढ़ से दो फीट तक पानी जमा हो गया है।

अंबाला: शहर में अधिकतर जगहों पर जलभराव है। गांव धीन के सरकारी स्कूल में पानी भर गया है, जिससे सभी कमरों और बरामदे में पानी पहुंचने के कारण टीचर और बच्चे एक ही कमरे में एकत्र होने को मजबूर हो गए हैं। फिलहाल, अंबाला में स्कूलों की छुट्टी घोषित नहीं की गई है।

यमुनानगर: छछरौली ब्लॉक के सभी स्कूल बंद किए गए हैं। यमुना नदी के तेज बहाव के कारण कलेसर, बेलगढ़, नवाजपुर, मांडेलावा व टापू कमालमाजरा में बड़े पैमाने पर भूमि का कटाव हुआ है। वहीं, लापरा, कैत मंडी छोटा, घोड़ो पिपली, टापू माजरी, कमालपुर टापू, पाबनी, उन्हेड़ी, कनालसी, भोगपुर, बीबीपुर, बाकरपुर लाकड़, तेलीपुरा व कलेसर सहित कई गांवों में यमुना का पानी खेतों में घुसा हुआ है।

बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button