राष्ट्रीय

Independence Day LIVE | PM Narendra Modi Swatantrata Diwas 2025 Red Fort Speech Photos Video…

  • Hindi News
  • National
  • Independence Day LIVE | PM Narendra Modi Swatantrata Diwas 2025 Red Fort Speech Photos Video Update Pakistan

नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

देश आज 15 अगस्त को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। कुछ देर में वे 12वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे।

PM अपने संबोधन से अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को भारत का विजन देंगे। साथ ही, पूरा संबोधन सेना के शौर्य को समर्पित होगा। इस बार की थीम ‘नया भारत’ है।

इस साल पहली बार राष्ट्रगान बजाने वाले बैंड में 11 अग्निवीर हिस्सा लेंगे। साथ ही इन्विटेशन कार्ड पर ऑपरेशन सिंदूर का लोगो और चिनाब पुल का वॉटरमार्क भी है।

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम

सुबह 7:30 बजे: पीएम मोदी लाल किले पहुंचेंगे। सुबह 7:35 बजे: राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सुबह 7:37 बजे: राष्ट्रीय सलामी और राष्ट्रगान। सुबह 7:40 बजे: पुष्प वर्षा-दो Mi-17 हेलिकॉप्टर लोगों पर फूलों की वर्षा करेंगे। एक हेलिकॉप्टर तिरंगा और दूसरा ऑपरेशन सिंदूर का ध्वज लेकर उड़ेगा। सुबह 7:45 बजे: प्रधानमंत्री का लाल किले से संबोधन। सुबह 8:15 बजे: राष्ट्रगान।

लाल किले पर 50 सफाईकर्मी और 85 सरपंच स्पेशल गेस्ट दिल्ली के 50 सफाईकर्मी इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्पेशल गेस्ट होंगे। दिल्ली नगर निगम (MCD) के हर जोन से 5 सफाईकर्मी चुने गए, जिनमें 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। ये सभी अपने जीवनसाथी के साथ रक्षा मंत्रालय के निमंत्रण पर 15 अगस्त को लाल किले में होने वाले मुख्य समारोह में हिस्सा लेंगे।

इसके अलावा, इस बार की देशभर से 85 ग्राम सरपंचों को ग्रामीण परिवर्तन में उनके योगदान के लिए स्पेशल गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी राजघाट पहुंचे, महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

NSA अजीत डोभाल भी लाल किले पहुंचे

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी ने लिखा- यह सुअवसर देशवासियों के लिए नया जोश लेकर आए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली आवास पर झंडा फहराया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री शाह ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीए मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई दी

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई धी। उन्होंने X पर लिखा- आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह सुअवसर सभी देशवासियों के जीवन में नया जोश और नई स्फूर्ति लेकर आए, जिससे विकसित भारत के निर्माण को नई गति मिले। जय हिंद!

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली आवास पर झंडा फहराया

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री खट्टर ने दिल्ली आवास पर ध्वज फहराया

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

12:38 AM15 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में हाई सिक्योरिटी

12:37 AM15 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

यूपी में वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन तिरंगे की रोशनी में जगमगाया

12:13 AM15 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

समारोह से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल, 4 PHOTOS…

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली में लाल किले पर फुल ड्रेस रिहर्सल की गई।

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान बच्चों ने नया भारत थीम बनाई।

PM मोदी के राष्ट्रीय ध्वज फहराने से पहले जवान सुरक्षा का जायजा लेते हुए।

रिहर्सल के दौरान इंडियन एयर फोर्स के हेलिकॉप्टर ने फूलों की वर्षा की।

12:12 AM15 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

गार्ड ऑफ ऑनर की कमान विंग कमांडर एएस सेखों संभालेंगे

गार्ड ऑफ ऑनर की कमान विंग कमांडर एएस सेखों संभालेंगे। प्रधानमंत्री के गार्ड में थलसेना दस्ते की कमान मेजर अर्जुन सिंह, नौसेना दस्ते की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर कोमलदीप सिंह और वायुसेना दस्ते की कमान स्क्वाड्रन लीडर राजन अरोड़ा संभालेंगे। दिल्ली पुलिस दस्ते की कमान एडिशनल DCP रोहित राजबीर सिंह संभालेंगे।

वहीं 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) की तरफ से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन का उपयोग करने वाली इस सेरेमोनियल बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत के हाथों में होगी।

11:46 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

ओडिशा के भुवनेश्वर में सरकारी बिल्डिंग को सजाया गया

10:00 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में इंडिया गेट भी तीन रंगो की रोशनी से सजाया गया

09:59 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मुंबई का चर्चगेट रेलवे स्टेशन तिरंगे की रोशनी में जगमगाया

09:58 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल का राजभवन तीन रंगो से सजा हुआ है

09:56 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल तिरंगे से सजाया गया

09:47 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

PM मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण के लिए सुझाव मांगे थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए देशवासियों से सुझाव मांगे हैं। 1 अगस्त की X पोस्ट में पीएम ने लिखा- जैसे-जैसे हम इस साल के स्वतंत्रता दिवस के करीब आ रहे हैं, मैं अपने साथी भारतीयों से सुनने के लिए उत्सुक हूं, इस बार स्वतंत्रता दिवस 2025 के भाषण में आप किन विषयों या विचारों को शामिल होते देखना चाहते हैं? MyGov और नमो ऐप पर ओपन फोरम पर अपने विचार साझा करें।

09:46 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

2024 में पीएम मोदी ने सबसे लंबा भाषण दिया

स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से PM मोदी का सबसे लंबा भाषण पीएम मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री 11वें स्वतंत्रता दिवस पर 103 मिनट का सबसे लंबा भाषण दिया था। पहली बार उन्होंने लालकिले से 100 मिनट से ज्यादा की स्पीच दी। पीएम मोदी ने चार बार (2016, 2019, 2022, 2023) 90 मिनट से ज्यादा का भाषण दिया है। सबसे छोटा भाषण साल 2014 का है, जब मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। तब उन्होंने 65 मिनट की स्पीच दी थी।

09:46 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पंडित नेहरू ने सबसे ज्यादा 17 बार तिरंगा फहराया

09:45 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

2024 स्वतंत्रता दिवस पर मोदी की 3 बड़ी बातें…

स्वतंत्रता दिवस 2024 का कार्यक्रम 3 घंटे से ज्यादा चला था। बतौर प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 11वीं बार लाल किले पर झंडा फहराया था। 78वें स्वतंत्रता दिवस की थीम विकसित भारत रखी गई थी। इसके तहत स्वतंत्रता के 100वें साल यानी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। पीएम मोदी ने 103 मिनट का भाषण दिया। था। इसमें उन्होंने 3 मुख्य बातें कहीं…

  1. देश में अगले 5 साल में 75 हजार मेडिकल सीटें बढ़ाई जाएंगी।
  2. देश में 75 सालों से कम्युनल सिविल कोड है। अब देश को सेक्युलर सिविल कोड की जरूरत है।
  3. राजनीति में फ्रेश ब्लड जरूरी है। 1 लाख युवाओं को राजनीति में लाना है, जिनका राजनीतिक बैकग्राउंड न हो।

09:45 PM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

तिरंगे से जुड़ा ये GK पढ़िए

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button