Haryana Issues Flood High Alert as Rivers Cross Danger Level, Heavy Rain Forecast | हथनीकुंड…

जलस्तर बढ़ने के बाद हथनीकुंड बैराज के सभी फ्लड गेट खोल दिए गए हैं।
हरियाणा में अंबाला, रेवाड़ी, झज्जर, पंचकूला और कुरुक्षेत्र के पिहोवा में बारिश हो रही है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने 10.55 बजे तक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल, जींद में हल्की से मध्यम बारिश
.
हथिनीकुंड बैराज में रात 2 बजे 1 लाख 5 हजार क्यूसेक पानी आने से सभी गेट खोल दिए गए हैं। सुबह 8 बजे जलस्तर 3 लाख 11 हजार दर्ज किया गया।
उधर, सिरसा जिले में डबवाली के गांव रिसालिया खेड़ा में जलभराव के चलते दीवार गिर गई। कैथल के सोंगल गांव में घरों में पानी घुस गया।
वहीं, रात 3 बजे घग्गर नदी में पानी के स्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। घग्गर नदी के साथ लगते पंजाब और हरियाणा के जिलों के लिए चिंताजनक हालात बन गए हैं। इन जिलों में पंचकूला, फतेहाबाद और सिरसा शामिल हैं।
प्रदेश में बाढ़ का हाईअलर्ट है। पड़ोसी राज्य पंजाब और पहाड़ों में हो रही भारी बरसात के चलते नदियों का जलस्तर डेंजर लेवल पर है। सिरसा में घग्गर नदी डेंजर लेवल पर है। फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी कल से ओवरफ्लो चल रही है।
उधर, मौसम विभाग ने रविवार (सुबह साढ़े 8 बजे) को अगले 36 से 48 घंटे भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया। 2 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। हालात को देखते हुए सीएम नायब सैनी ने UAE का तीन दिवसीय दौरा रद्द कर दिया।
वहीं, चंडीगढ़ मुख्यालय से संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के साथ-साथ उन्हें स्टेशन न छोड़ने के आदेश दिए गए हैं।
बारिश के PHOTOS…
हिसार जिले में उकलाना के गांव खैरी के स्कूल में पानी भर गया है।
कैथल के सोंगल गांव में घरों में पानी घुस गया है।
सिरसा जिले में डबवाली के गांव रिसालिया खेड़ा में मकान की दीवार गिर गई।
मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…