राज्य

Interview of more than 100 students in Dholpur | धौलपुर में 100 से अधिक छात्रों का साक्षात्कार:…

चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति की ओर से छात्रवृत्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया।

धौलपुर में चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति की ओर से छात्रवृत्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। समिति के संरक्षक सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि 100 से अधिक स्टूडेंट्स ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था।

.

समिति ने जरूरतमंद और होनहार स्टूडेंट्स का चयन उनकी योग्यता के आधार पर किया है। चयनित छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति वितरण समारोह 5 सितंबर को नगर परिषद रोड स्थित श्याम कॉम्प्लेक्स परिसर में आयोजित किया जाएगा।

इसके अलावा, समिति शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित करेगी। यह सम्मान समारोह 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार के दौरान समिति के महासचिव राजेंद्र सिंह राजोरिया, कोषाध्यक्ष गौरव गर्ग, सदस्य अनिल मिश्रा, अविनाश शास्त्री, मोहम्मद जाकिर हुसैन, राम प्रकाश शर्मा और रंजीत दिवाकर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button