राज्य

Pregnant woman and her husband beaten up/Bharatpur/Deeg/Jurhara Police Station/Marpeet |…

पेट्रोल पंप कर्मियों पर 7 महीने की गर्भवती महिला और उसके पति से मारपीट का आरोप है। पति ने पुलिस को दी FIR में बताया है कि पंप कर्मियों ने पत्नी को अश्लील इशारे किए थे। उसने जब उन्हें टोका तो हाथापाई शुरू कर दी। अन्य कर्मचारी अंदर से लाठी डंडे निकाल औ

.

पति के अनुसार, उसकी पत्नी के पैर में चोट आई है और उसकी तबीयत भी बिगड़ गई।

मामला डीग जिले के जुरहरा थाना इलाके का 30 अगस्त की शाम 4:49 बजे का है।

अब पढ़िए पूरा मामला

पेट्रोल भरवाने पंप पर रुका था

व्यक्ति ने जुरहरा थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 30 अगस्त की शाम वह अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए बाइक से जुरहरा कस्बे लेकर जा रहा था। उसकी पत्नी 7 महीने की गर्भवती है। बाइक उसके साथ उसकी बेटी भी थी। इस दौरान इस दौरान वह बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए जैन पेट्रोल पंप (इंडियन ऑयल) पर रुका।

तस्वीर, जैन पेट्रोल पंप की जहां पति और गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की गई।

अश्लील इशारे करने का आरोप

FIR में पति ने बताया कि वह जब पेट्रोल डलवाने के लिए लाइन में लगा तो पेट्रोल पंप पर मौजूद दो कर्मचारी पीछे बैठी पत्नी को अश्लील इशारे करने लगे। तब पत्नी ने इसके बारे में अपने पति को बताया। उसने दोनों पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को ऐसा करने से मना किया। इतने में पेट्रोल पंप के कर्मचारी भड़क गए। एक कर्मचारी ने आकर बाइक पर बैठे पति को धक्का दे दिया।

विरोध करने पर लाठी-डंडे निकाल लाए पंपकर्मी

इसके बाद उसने विरोध किया तो दोनों कर्मचारियों ने गर्भवती महिला और पति पर हमला कर दिया। जब व्यक्ति ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों का विरोध किया तो बाकी कर्मचारी कमरे में लाठी-डंडे निकाल लाए। उन्होंने गर्भवती महिला और उसके पति को जमकर पीटा। इसके बाद जान से मारने की धमकी भी दी। पति का आरोप है कि घटना के बाद पत्नी के पैरों में चोट लगी है और पेट में दर्द की शिकायत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button