More than 2 inches of rain fell in Sikar city at night | सीकर शहर में रात को 2 इंच से ज्यादा…

बारिश के चलते राधाकिशनपुरा रेलवे अंडरपास में करीब 7 फीट तक पानी आ गया।
सीकर शहर में रात 11 बजे तेज बारिश का दौर जारी हुआ। रुक-रुक अलसुबह तक तेज बारिश हुई। सीकर शहर में महज कुछ घंटों में ही 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा। सीकर शहर में 60 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। रात को हुई बारिश के बाद नवलगढ़ रोड,बजाज रोड सहित कई इलाकों में
.
सीकर में रात 11 बजे तेज बारिश शुरू हुई थी।
सीकर में राधाकिशनपुरा रेलवे अंडरपास में बीती रात हुई बारिश के चलते करीब 7 फीट तक पानी आ गया। जिसकी निकासी भी नहीं हो सकी। ऐसे में सुबह लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आज सुबह सीकर में धूप निकलने के साथ बादलों की आवाजाही जारी है।
सीकर शहर के अलावा रामगढ़ शेखावाटी,फतेहपुर में भी अच्छी बारिश हुई। रामगढ़ शेखावाटी में सबसे ज्यादा 104 mm बारिश दर्ज की गई। मौसम एक्सपर्ट्स के अनुसार अभी सीकर में 2 से 3 दिन बारिश का दौर जारी रह सकता है।
आज सुबह सीकर में बादलों की आवाजाही के साथ धूप निकली है।
जयपुर मौसम केंद्र के द्वारा सीकर में 1 से 3 सितंबर तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां सामान्य से तेज दर्जे की बारिश हो सकती है। ज्यादातर समय बादल छाए रह सकते हैं।
सीकर के अलग-अलग इलाकों में बारिश
एरिया | बारिश(mm) |
धोद | 5 |
सीकर | 60 |
सीकर ग्रामीण | 18 |
श्रीमाधोपुर | 11 |
रामगढ़ शेखावाटी | 104 |
दांतारामगढ़ | 8 |
नेछवा | 23 |
लक्ष्मणगढ़ | 30 |
फतेहपुर | 58 |
लोसल | 4 |
खंडेला | 6 |
नीमकाथाना | – |
पलसाना | 9 |
अजीतगढ़ | 7 |
रींगस | 14 |
पाटन | – |