Bullet fired at petrol pump in helmet dispute | भिंड में पेट्रोल के लिए अंधाधुंध फायरिंग: बिना…

विवाद के बाद आरोपी घर से एक लाइसेंसी बंदूक और अवैध हथियार लेकर लौटे। इसके बाद उन्होंने पेट्रोल पंप पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
भिंड में शनिवार सुबह बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने पर दो युवकों ने पंपकर्मी को गोली मार दी। आरोपियों ने एक अवैध कट्टे और लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग की। कर्मचारी को एक गोली लगी। घायल कर्मचारी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से ग्वालियर रेफर
.
घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर ली है और तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह बाइक सवार दो युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे। पंप कर्मचारियों ने बिना हेलमेट पेट्रोल देने से इनकार कर दिया। इसी बात पर कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी।
3 तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम…
कर्मचारियों ने बिना हेलमेट पेट्रोल देने से इनकार कर दिया। इसी बात पर विवाद हुआ।
आरोपी युवक अपने घर पहुंचे और वहां से एक लाइसेंसी बंदूक लेकर पंप पर लौटे।
वीडियो में अवैध हथियार से भी एक आरोपी पंप पर फायरिंग करता दिख रहा है।
आरोपी घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर लौटे विवाद बढ़ने के बाद दोनों आरोपी युवक अपने घर पहुंचे और वहां से एक लाइसेंसी बंदूक और अवैध हथियार लेकर लौटे। इसके बाद उन्होंने पेट्रोल पंप पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलियां चलने से भगदड़ मच गई, लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान एक कर्मचारी को गोली लग गई।
पुलिस बोली- आरोपियों की पहचान हुई सूचना मिलते ही बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की। डीएसपी दीपक तोमर ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में पेट्रोल पंप पर माचिस की जलती तीली फेंकी
बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना करने पर युवक ने पंप पर माचिस की जलती तीली फेंकी।
इंदौर में बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना करने पर एक युवक ने पंप पर माचिस की जलती हुई तीली फेंक दी। दूसरे ने चाकू निकाल लिया। पंपकर्मी से हाथापाई भी की। घटना छोटा बांगड़दा के शुक्ला ब्रदर्स पेट्रोल पंप की शुक्रवार की है। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया। पढ़ें पूरी खबर…