In Jalore, women blocked the road demanding water | जालोर में महिलाओं ने किया रोड जाम:…

जालोर में सुंदेलाव तालाब के ओवरफ्लो पानी से लोग परेशान है। शहर की कॉलोनियों में 7 दिन से पानी भरा हुआ है। कॉलोनियों में भरे पानी की निकासी की मांग को लेकर महिलाओं समेत कॉलोनियों के लोग सड़कों पर उतर गए। आक्रोशित लोगों ने शहर का बाईपास रोड जाम कर दिय
.
जालोर में शहर की कॉलोनियों में सुंदेलाव तालाब के ओवरफ्लो होने से पानी भरने से परेशान लोगों ने बाईपास रोड जाम कर दिया।
महिलाओं का फूटा गुस्सा बाईपास रोड को जाम कर किए गए प्रदर्शन में महिलाओं का भी गुस्सा फूट पड़ा। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि 7—8 कॉलोनियों में सुंदेलाव तालाब से पानी आ रहा है। घरों के आगे पानी भरा हुआ है। घरों में खाना बनाकर नहीं खा पा रहे है। और भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
समझाइश के लिए पहुंचे नगर परिषद के राजस्व अधिकारी को लोगों ने घेर लिया।
मुख्य सचेतक के खिलाफ की नारेबाजी इस दौरान महिलाओं ने मुख्य सचेतक जागेश्वर गर्ग को खिलाफ नारेबाजी कर, चूड़ियां पहनाने की बात की है। इस दौरान पुलिस ने जबरदस्ती रास्ता खुलवाने की कोशिश की तो महिलाएं और पुलिस आमने—सामने हो गए। इस दौरान करीब 2 घंटे तक लोगों ने जाम किया। 2 घंटों से रोड जाम किया हुआ है।